चन्द्रिका -हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बहुत से स्थानों को विकसित किया गया है । जिला सोलन में मोहन शक्ति हेरिटेज पार्क वैदिक विज्ञान का अध्ययन करने और वेदों और प्राचीन भारतीय संस्कृति के निष्कर्षों के बारे में युवा पीढ़ी को शिक्षित करने के उद्देश्य से बनाया गया है । यहां पर बनाई गई प्रतिमा बेहद आकर्षित है । प्रकृति की गौद में ये स्थान अद्भुत है ।
मोहन शक्ति हेरिटेज पार्क सोलन ब्रूवरी से कालका और शिमला 7 किमी के बीच एनएच 22 पर शक्ति स्टाल में स्थित है। यह पार्क शिमला-कालका राष्ट्रीय राजमार्ग से 7 किलोमीटर दूर ‘हार्ट ग्राम’ में स्थित है। इस विरासत पार्क के पीछे भारतीय सेना के एक सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर है। इस पार्क का निर्माण कपिल मोहन (पदमश्री) ने अश्विनी खड़ के किनारे किया है ।
पार्क में हिंदू देवी-देवताओं की विशाल मूर्तियां
पूरे पार्क में हिंदू देवी-देवताओं की विशाल मूर्तियां हैं।हैरिटेज पार्क अद्भुत निर्माण शैली और पत्थरों में उकेरी देव प्रतिमाओं के लिए काफी फेमस है ।मंदिर के प्रवेश द्वार के ऊपर सूर्य का 8 घोड़ों वाला रथ विशेष आकर्षक है । यहां सारे हिंदू देवी-देवताओं, ऋषियों, मुनियों और गंर्धवों के दर्शन होते हैं । इसके अलावा हाथी, हिरण, बंदर, पेड़ हैं जो दिखने में मूल जैसे हैं लेकिन कृत्रिम हैं,जो पीओपी से बने हैं। कलात्मक काम शानदार है और जब तक आप इन मूर्तियों को नहीं छूते, तब तक आप यह नहीं बता सकते कि जानवर असली है या आभासी। यहां प्रतेक प्रतिमा के साथ जानकारी भी दी गई है ।
