संजीव महाजन,नूरपुर: नूरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत औद में स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनाए जा रहे कूड़ा कचरा नियंत्रण प्लांट का निरीक्षण करने के लिए एडीसी कांगड़ा सौरभ जसल ने पंचायत का दौरा किया। उन्होंने वहां पर एक फिकल सलग मैनेजमेंट संयंत्र प्लांट के लिए भूमि का निरीक्षण किया । इस मौके पर उनके साथ नूरपुर एसडीएम गुरसिमर सिंह, खंड विकास अधिकारी सुषमा धीमान, स्वच्छ भारत रिजिनल कार्डिनेटर अधिकारी संजीव राणा,एसडीओ प्रदूषण बोर्ड राहुल शर्मा, ब्लॉक जेई नीलम कुमारी, पंचायत प्रधान रेनू देवी,पंचायत उप प्रधान दीपक चंदेल, सचिव गुरवीर सिंह और पंचायत सदस्य शमिल रहे ।
एडीसी कांगड़ा सौरभ जसल ने कहा कि नूरपुर की औद पंचायत में प्लास्टिक बेस्ट मेनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण करने आए हैं और इसके साथ ही हमारा एफ एस एम प्लांट बना है उसके लिए भूमि का निरीक्षण भी किया गया हैं। आज तक क्या क्या काम हुए हैं कैसे इसको सुचारु ढंग से करवाया जा सकता हैं। यह सारा काम स्वच्छ भारत मिशन के तहत आता हैं। हमारे साथ नूरपुर एसडीएम, नूरपुर विकास खंड अधिकारी ओर स्वच्छ भारत मिशन अधिकारी भी हैं।
यह जो प्लांट यहां बनाया जा रहा यह भूमि प्लांट के हिसाब से ठीक हैं और हम जल्दी ही इसे सुचारू ढंग से शुरू कर देंगे। जैसा कि दिन प्रति दिन हमारे खान-पान का तरीका बदल रहा हैं हम प्लास्टिक पैकिंग सामान इस्तेमाल कर रहे और यह प्लास्टिक कहीं ना कहीं फैक देते हैं जिससे प्रदूषण को बढ़ावा मिल रहा हैं जिससे पर्यावरण को नुकसान हो रहा हैं। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए क्यों ना इसे वैज्ञानिक तरीके से एक जगह नष्ट करके इससे जैविक खाद तैयार की जाए जो लोगों के दूसरे कामों में काम आ सके। इससे हमारा पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा आसपास गंदगी भी नहीं रहेगी और हम सब स्वस्थ रहेंगे।
पंचायत सचिव गुरवीर सिंह ने कहा कि आज हमारी औद पंचायत में एडीसी कांगड़ा ने दौरा किया जिसमें उन्होंने हमारे यहां बन रहे कूड़ा कचरा नियंत्रण प्लांट का निरीक्षण किया। इसके साथ एक ओर प्लांट जो यहां मंजूर हुआ है उसके लिए भूमि चयनित की गई हैं इस मौके पर उनके साथ नूरपूर एसडीएम, नूरपूर विकास खंड अधिकारी तथा अन्य ओर कई अधिकारी भी साथ रहे ।
