विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी में शनिवार को रोगी कल्याण समिति की बैठक हुई। इस बैठक में सिविल हॉस्पिटल चिंतपूर्णी में आने वाले रोगियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने का निर्णय लिया गया, जिसमें मुख्य रुप से निशुल्क टेस्ट और 4 लाख खर्च कर नई सीबीसी मशीन, 40 हज़ार की ईसीजी मशीन खरीदने, पानी के स्टोरेज के लिए वाटर टैंक, हॉस्पिटल आने वाले रोगियों के लिए पार्किंग बढ़ाने और सिविल हॉस्पिटल के वार्ड में एसी लगाने का फैसला लिया गया।
इस मौके पर विधायक सुदर्शन सिंह बबलू, एसडीएम विवेक महाजन, विभिन्न विभिन्न विभागों के अधिकारी कांग्रेस सेवा दल की राज्य महिला सचिव सुलोचना देवी, ब्लॉक कांग्रेस प्रधान रविंद्र शर्मा, कांग्रेस कार्यकर्ता अमित शर्मा, साहिल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
इस मौके पर उन्होंने पूर्व विधायक बलबीर चौधरी को भी निशाने पर लिया और कहा की पूर्व विधायक अनावश्यक टिप्पणियां करने से बचें। इसके अलावा सिविल हॉस्पिटल चिंतपूर्णी में कार्यरत डेंटल डॉक्टर उषा शर्मा ने रोगी कल्याण समिति को 25 हज़ार का चेक भेंट किया।
