Shimla, 7 May (TSN)-आज शिमला में उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में जिला में ईंधन एवं गैस की सतत आपूर्ति और आपातकालीन स्थिति में तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की आपूर्ति करने वाली विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उपायुक्त ने सभी कंपनियों को निर्देश दिए कि वे अपने भंडारण केंद्रों में ईंधन व गैस का पूरा स्टॉक सुनिश्चित करें ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनता को असुविधा न हो। साथ ही, सेना और अन्य आवश्यक सेवाओं को निर्बाध आपूर्ति जारी रखने पर भी विशेष बल दिया गया।उन्होंने कंपनियों से यह भी कहा कि उनके क्षेत्रीय कर्मचारियों को मॉक ड्रिल की प्रक्रिया और प्रशासनिक आदेशों की जानकारी दी जाए ताकि सभी स्तरों पर समन्वय बना रहे। साथ ही, मिशनरियों की तैनाती एवं चालकों की जानकारी तत्काल जिलाधीश कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए गए।बैठक में शामिल सभी ऑयल कंपनियों ने प्रशासन को अपने सहयोग का आश्वासन दिया।
