बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- बिलासपुर में नेशनल हाईवे पर एक बार फिर प्रशासनिक पीला पंजा चला है। नेशनल हाईवे पर अवैध रूप से बैठे लोगों को प्रशासन की टीम ने वीरवार के दिन एक बार फिर हटाया है ।
कुछ दिन पहले हाई कोर्ट की तरफ से जिला प्रशासन को नेशनल हाईवे के किनारों पर सब्जी बेचने बैठे लोगों को हटाने के निर्देश दिए गए थे उस समय जिला प्रशासन ने जिला में यह अभियान चलाया था और सभी अवैध खोखा व रेडियों को हटाया गया था लेकिन इस कार्रवाई के कुछ दिन बाद ही लोग दोबारा बैठ गए थे। जिसके चलते यातायात व लोगों को सड़क पर चलने में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा था । वीरवार को एक बार फिर लोक निर्माण विभाग ने पुलिस टीम की मदद से इन लोगों को नेशनल हाईवे से हटाने का कार्य किया है । लोक निर्माण विभाग की टीम ने बिलासपुर में करीब 10 रेडीफडी लगाने वाले लोगों को नेशनल हाईवे से हटाया है । लोक निर्माण विभाग और पुलिस विभाग द्वारा चलाई गई इस मुहिम के दौरान कुछ लोगों ने बहस बाजी शुरू कर दी और रेहड़ी हटाने के कार्य में बाधा उत्पन्न की।
