अरविंदर सिंह,हमीरपुर: प्रदेश के कॉलेजों में इन दिनों प्रवेश प्रक्रिया चल रही हैं। ऐसे में राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में अभी तक कुछ एक स्ट्रीम में ही मेरिट लिस्ट लग पाई हैं, जबकि अन्य स्ट्रीम के विषयों में 50 फीसदी से भी कम आवेदन कॉलेज को प्राप्त हुए हैं। ऐसे में इन विषयों के छात्रों को बिना मेरिट लिस्ट के ही एडमिशन दे दी गई हैं। गुरुवार से छात्र कॉलेजों में दस्तावेज जमा करवाने के उपरांत एडमिशन फीस जमा करवाएंगें। कॉलेज की दूसरी मेरिट लिस्ट अब 15 जुलाई के बाद ही लगाई जाएगी।
बता दें कि हमीरपुर महाविद्यालय में आर्ट्स संकाय में पॉलीटिक्ल साइंस, हिस्ट्री और हिंदी विषय में मेरिट लिस्ट जारी हुई हैं। इसके अलावा कंप्यूटर साइंस और कॉमर्स विषय में ही छात्रों की मेरिट लिस्ट लगाई गई हैं, जबकि अन्य विषयों में 50 फीसदी से कम आवेदन आने के चलते छात्रों को बिना मेरिट के ही एडमिशन देने का फैसला लिया गया है, तााकि ज्यादा से ज्यादा छात्रों की कॉलेज में एडमिशन हो सके।
राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के प्रिंसिपल डॉ. प्रमोद पटियाल ने बताया कि कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया 15 जुलाई तक बढ़ा दी गई हैं, ऐसे में जो छात्र अभी तक एडमिशन लेने से वंचित रह गए हैं। उन्हें एडमिशन लेने का आखिरी मौका दिया गया हैं।
