राकेश,ऊना: यूसीसी यानी समान नागरिक संहिता को लेकर जहां पूरे देश में राजनीति अपने चरम पर हैं और सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच इसे लेकर जोरदार वाक युद्ध जारी हैं। केंद्र की ओर से इस पर मंगाए गए सुझावों और आपत्तियों के बीच इसे लेकर देशभर में बैठकों और गोष्ठियों का दौर भी चल रहा हैं। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश के ऊना में भी डॉ.हेडगेवार स्मारक समिति की ओर से एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस संगोष्ठी में वरिष्ठ नागरिकों और विशिष्ट सामाजिक हस्तियों ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने यूसीसी को लेकर अपने-अपने विचार रखें। लगभग सभी वक्ताओं ने यूसीसी यानि समान नागरिक संहिता का समर्थन किया। संगोष्ठी के प्रमुख वक्ताओं के अनुसार देश में धार्मिक और अन्य आधार पर भेदभाव को समाप्त करने के लिए ओर देश को विशुद्ध रूप से एक धर्मनिरपेक्ष शक्ति बनाने के लिए समान नागरिक संहिता का लागू किया जाना अत्यंत आवश्यक हैं। प्रमुख वक्ताओं ने देश के समग्र विकास और समृद्धि के लिए भी यूसीसी के लागू होने को जरूरी बताया ।
