By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सतलुज में होंगी साहसिक खेल गतिविधियां, ट्रायल हुआ सफल, पर्यटन को बढ़ावा देने हेतू ABVIMAS ने शुरू की पहल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सतलुज में होंगी साहसिक खेल गतिविधियां, ट्रायल हुआ सफल, पर्यटन को बढ़ावा देने हेतू ABVIMAS ने शुरू की पहल
himachalNews

सतलुज में होंगी साहसिक खेल गतिविधियां, ट्रायल हुआ सफल, पर्यटन को बढ़ावा देने हेतू ABVIMAS ने शुरू की पहल

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/06/03 at 12:49 AM
Share
अनिल कुमार,किन्नौर: ज़िला किन्नौर पर्यटन क्षेत्र के लिए जाना जाता है लेकिन यह ज़िला लंबे समय से केवल पर्यटकों का ट्रांज़िक्ट पॉइंट मात्र रह गया हैं, लिहाजा यहां पर लोगों के रोजगार के अवसर भी कम हो रहे हैं। पर्यटक किन्नौर ज़िला के पर्यटन क्षेत्रों में केवल एक रात के लिए रुककर स्पीति की ओर प्रस्थान करते है जिसके चलते होटल व्यवसायियों समेत अन्य पर्यटन से संबंधित लोगों को आर्थिक मार भी पड़ती हैं। ऐसे में अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टिट्यूट ऑफ़ माउंटेंनियरिंग एंड अलाइड स्पोर्ट्स (ABVIMAS) के डायरेक्टर अविनाश नेगी इन दिनों ज़िला किन्नौर पहुंचे हैं और साहसिक खेलों की गतिविधियों का ट्रायल ले रहे है जिसमें लगभग सभी साहसिक खेलों का ट्रायल सफल हो रहा हैं।
जिन खेलों का ट्रायल लिया गया हैं उसमें ख़ासकर पैराग्लाडिंग,रिवर राफ्टिंग,जेट स्की,बोटिंग, स्की, ट्रेकिंग शामिल हैं। ABVIMAS मनाली की पूरी टीम ज़िला के  छितकुल,रकछम,सांगला,नाको,करछम बांध पर विभिन्न तरह के साहसिक खेलों के ट्रायल का काम कर रहे हैं। इस दौरान किन्नौर टुरिज्म एसोसिएशन के अलावा प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे हैं।
ABVIMAS के डायरेक्टर अविनाश नेगी ने कहा कि किन्नौर ज़िला पर्यटन के क्षेत्र से पिछड़ न जाए इस विषय को ध्यान में रखते हुए सरकार की ओर से ज़िला के छितकुल मे पैराग्लाईडिंग, रकछम में रिवर राफ्टिंग,करछम बांध में करीब 2 से ढाई किलोमीटर तक जेट स्की, व नाको झील मे बोटिंग का ट्रायल लिया गया हैं। सभी ट्रायल सफलता की ओर है जिसके बाद साहसिक खेलों के इन सफल ट्रायल की रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। प्रदेश सरकार इस पर नोटिफिकेशन जारी करेगी और ज़िला के अंदर विभिन्न साहसिक खेलों की शुरुआत होते ही ज़िला में पर्यटकों को पहाड़ो की खूबसूरती निहारने के अलावा साहसिक खेलों का आनंद लेने का मौका मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इससे जहां किन्नौर ज़िला में पर्यटक लंबे समय तक रुकेंगे तो वहीं पर्यटन की पटरी भी सही ट्रेक पर आ जाएगी और पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के अवसर के साथ साथ किन्नौर ज़िला पर्यटन क्षेत्र में विश्व पटल पर अपना नाम चमका सकेगा।
साहसिक खेलों के प्रशिक्षण देने वाले ABVIMAS के ट्रेनर गिमनर सिंह ने कहा कि किन्नौर ज़िला प्रदेश के सबसे ऊंचे पर्यटन क्षेत्रों में से एक हैं। यहां पर पर्यटकों की आमद बढ़ती जा रही हैं और यहां की खूबसूरती को निहारने के लिए पर्यटक यहां आते है लेकिन पर्यटकों को यहां पर सुंदरता के साथ साहसिक खेलों की तलाश रहती हैं, ऐसे में पहली बार ABVIMAS की ओर से ज़िला के अंदर पैराग्लाईडिंग,रिवर राफ्टिंग,सतलुज नदी पर जेट स्की, नाको झील पर बोटिंग का ट्रायल किया गया जो सफल रहा है।  अब सरकार जैसे ही इसपर नोटिफिकेशन जारी करेगी तो ज़िला के अंदर साहसिक खेलों की शुरुआत होगी और पर्यटन क्षेत्र मे चार चांद लग जाएंगे।
TAGGED: ABVIMAS, Adventure, Kinnaur, sports activities, successful, Sutlej, trial
admin June 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article किसान और बागवानों के हक में उतरे बिंदल, बोले वर्षा ओर ओलावृष्टि से हुए नुकसान की भरपाई करे सरकार
Next Article बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली बीजेपी सरकार का दोमुंहा चेहरा आया सामने- कांग्रेस जिला अध्यक्ष रिंकू चंदेल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नारी सम्मान पर राजनीति तेज, महिला आरक्षण विधेयक पर सांसद का विपक्ष पर निशाना

Ago

चुराह में सड़कों की हालत सुधरेगी, 8 किलोमीटर सड़क पर होगा टारकोल कार्य

Ago

प्रसाद योजना से बदलेगा चिंतपूर्णी मंदिर का स्वरूप, डिप्टी सीएम ने की प्रगति की समीक्षा

Ago

धर्मशाला में टैक्सी ऑपरेटरों का विरोध तेज, हनुमान मंदिर में की प्रार्थना; 22 अप्रैल की बैठक पर टिकी

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?