मंडी | मंडी से कोटली तक चल रहे नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य से हुए नुकसान पर किसी भी तरह की कोई भरपाई न होने से खफा प्रभावितों ने अब न्यायलय का दरवाजा खटखटाने का निर्णय लिया है। आज तल्याहड़ में प्रभावितों ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करके जमकर नारेबाजी की। प्रोफेसर अनुपमा सिंह ने कहा कि हर स्तर पर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ शिकायतें की गई लेकिन कहीं से भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कंपनी को हालांकि काम से बाहर तक कर दिया गया है फिर भी कंपनी यहां से जाने का नाम नहीं ले रही और दूसरी कंपनी के हवाले काम नहीं किया जा रहा है। निर्माण कार्य के नाम पर सड़क की दुर्दशा तो हुई ही है लेकिन साथ ही लोगों के घरों को भी खतरा हो गया है। इन लोगों की कहीं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है जिसके चलते अब न्यायलय में पीआईएल दायर करने का निर्णय लिया गया हैं
स्थानीय निवासी कर्ण सिंह ने कहा कि मंत्रालय के आदेशों पर सूर्या कंपनी को बाहर कर दिया गया है। लेकिन सूर्या कंपनी गावर कंपनी को काम नहीं सौंप रही है। जिसके कारण सारा काम रूका हुआ है और कोई काम नहीं हो पा रहा है। कंपनी ने यहां करोड़ों का घोटाला किया है जिसकी जांच की जानी चाहिए और उसका खुलासा होना चाहिए।
