By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 3 दशकों के संघर्ष के बाद सरकाघाट के सबसे ऊंचे गांव कास में पहुंची बस
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 3 दशकों के संघर्ष के बाद सरकाघाट के सबसे ऊंचे गांव कास में पहुंची बस
himachalNews

3 दशकों के संघर्ष के बाद सरकाघाट के सबसे ऊंचे गांव कास में पहुंची बस

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2024/01/27 at 7:16 PM
Share

मंडी :धर्मवीर (TSN)- मंडी जिला के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के इलाका भदरोता की गैहरा पंचायत के गांव में तीन दशकों के लंबे संघर्ष के बाद गांव में पहली बार बस पहुंची। इस बस में सवार होकर उपमंडलाधिकारी नागरिक यानी एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा, लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता चुनी लाल शर्मा,एचआरटीसी सरकाघाट के क्षेत्रीय प्रबंधक मेहर चंद व डीएसपी सरकाघाट कास गांव पहुंचे। गांव में बस को देखकर सभी ग्रामीण गदगद हो गए। इन अधिकारियों द्वारा पक्की सड़क बनने के बाद बस ठीक से गांव पहुंचती है या नहीं इसका सफल ट्रायल शनिवार को किया गया।

बता दें कि कास गांव सरकाघाट विधानसभा में सबसे उंचा व विकट भौगोलिक परिस्थितियों वाला गांव है।कास के वाशिंदों का गांव में बस पहुंचते देखने का सपना आजादी के 77 साल बाद शनिवार को पूरा हो सका । ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक बस योग्य सड़क पहुंचाने के लिए 1993 में मुहिम शुरू की थी। मगर रास्ते में कोई न कोई बाधा पैदा होती रही, जिससे उनका गांव आजदिन तक बस सुविधा से महरूम रहा। पिछली भाजपा सरकार में वर्ष 2019-20 में गांव की इस सड़क को विधायक प्राथमिकता में डाला गया और फिर गांव तक सड़क पहुंचाने कार्य शुरू किया गया। सड़क को पक्का करने के लिए नाबार्ड के तहत साढ़े 4 करोड़ का खर्चा किया गया। लोगों ने इसके सुविधा के सरकार का आभार व्यक्त करते हुए, उम्मीद जताई कि जल्दी ही यहां के लिए नियमित बस सेवा शुरू होगी। वहीं एचआरटीसी अधिकारियों ने बताया कि ट्रायल सफल हुआ है और अब एचआरटीसी अपने हिसाब से रूट बनाकर गांव कास तक बस भेजेगा।

TAGGED: bus reached, mandi, the highest village Kas
Chandrika January 27, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पीएम मोदी के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी करने पर बीजेपी कार्यकताओं ने जुब्बल थाने में दर्ज की रिपोर्ट
Next Article गगरेट विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान CM अचानक पहुंचे मरवाड़ी स्कूल ..छात्रों से की बातचीत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ओबीसी युवाओं के लिए राहत: चौधरी फाउंडेशन देगी फ्री कम्युनिकेशन स्किल और इंटरव्यू कोचिंग

Ago

15 मई के बाद बिना ट्रेड लाइसेंस कारोबार पर लगेगा मासिक जुर्माना, हमीरपुर नगर निगम सख्त

Ago

भाजपा पर विधायक सुरेश कुमार का हमला: महिला आरक्षण से लेकर भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Ago

चुराह में वन अधिकार अधिनियम 2006 पर कार्यशाला, लोगों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?