अरविंदर सिंह,हमीरपुर: शिमला, चंबा के बाद अब भजापा महिला मोर्चा हमीरपुर में भी महिलाओं का शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में है। 15 सितंबर को हमीरपुर ने आयोजित होने वाले वाले भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन हमीरपुर के लिए कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।
जिला भाजपा की उपाध्यक्षा ऊषा बिरला ने इस कड़ी में मंगलवार को 4 पंचायतों की महिला मंडल व अन्य ग्रामीण महिलाओं से मिलकर सम्मलेन को भव्य बनाने के लिए वार्तालाप किया। कार्यक्रम के तहत नेरी, दडूही, सासन व अमरोह पंचायतों में संपर्क अभियान किया गया।
इस अवसर पर ऊषा बिरला ने कहा कि महिलाओं का योगदान हमेशा चुनावों में बढ़ चढ़कर दिखाई देता है एवं भाजपा महिला मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाने के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार रिपीट होने जा रही है, क्योंकि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से राज्य के हर वर्ग को लाभ पहुंचा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए महिला मोर्चा युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है एवं आगामी समय में पार्टी गतिविधियों को और भी तेजी प्रदान की जाएगी। उन्होंने सभी महिलाओं से संपर्क अभियान के दौरान रूबरू होने के लिए धन्यवाद भी किया एवं आग्रह किया कि वे भाजपा की विचारधारा से जुड़ कर प्रदेश को और सशक्त बनाने के लिए अपना सहयोग सुनिश्चित करें। इससे पहले विभिन्न पंचायतों में पहुंचने पर ऊषा बिरला का महिलाओं की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।
