By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: दान की जमीन पर खैरियां पंचायत में बना सात लाख की लागत से आंगनबाड़ी का भवन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > दान की जमीन पर खैरियां पंचायत में बना सात लाख की लागत से आंगनबाड़ी का भवन
himachalpoliticalpolitical

दान की जमीन पर खैरियां पंचायत में बना सात लाख की लागत से आंगनबाड़ी का भवन

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/14 at 1:51 PM
Share

संजीव महाजन, नूरपुर : खैरियां पंचायत में सात लाख रुपए से निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण नूरपुर में वन,युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने किया । इस मौके पर आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए भूमि दान कर्ता बलदेव ठाकुर, बीडीओ श्याम सिंह, भाजपा मंडलाध्यक्ष कुलदीप पाठक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर ओर वन मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के शासनकाल में गत पौने पांच वर्षों में विधानसभा क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के सभी क्षेत्रों में विकास की एक नई इबारत लिखी गई है जिससे अब यह क्षेत्र विकास कार्यों से शिखर की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने खैरियां पंचायत में करवाए गए विकास कार्यों पर बोलते हुए कहा कि इस पंचायत के तहत सात किलोमीटर लंबे द्रड़नाला-डमोह रोड़ पर लगभग आठ करोड़ रुपए व्यय किये जा रहे हैं जिसमें दो पुलों के निर्माण सहित तीन किलोमीटर तक सोलिंग का कार्य पूरा हो चुका है जबकि शेष कार्य प्रगति पर है। इसी पंचायत में उनके समय में पीएचसी खोली गई थी उसका दर्जा बढ़ा कर सीएचसी करने के साथ विस्तरों की संख्या को भी बढ़ाया गया है इसके अतिरिक्त इमरजेंसी के दौरान लोगों की सुविधा के लिए 107 एम्बुलैंस की व्यवस्था की गई है। बिजली ओर पानी की समस्या से निज़ात दिलाने के लिए 2 नए ट्रांसफॉर्मर ओर पानी की नई पाइपें बिछाई गई है।

इस दौरान राकेश पठानिया बरुही पंचायत में भी जनसंवाद कार्यक्रम के तहत लोगों से भी रुबरु हुए ओर विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस नई पंचायत के गठन के पश्चात विकास कार्यों को और गति मिली है। इस क्षेत्र को चारों तरफ से जोड़ने के लिए लिंक रोड का प्राथमिकता के आधार पर निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुराने समय से ही इस क्षेत्र पहलवानों के नाम से जुड़ा रहे है ओर इस क्षेत्र के युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने के साथ पहलवानी में नाम कमाने के लिए लम्बानाल में आधुनिक किस्म के अखाड़े के निर्माण किया जा रहा है।

वन मंत्री ने कार्यक्रमों के दौरान लोगों की समस्याओं को सुनने के साथ विकास कार्यों का भी जायजा लिया। इससे पहले, वन मंत्री ने नगर परिषद हाल में जाइका परियोजना के अंतर्गत महिलाओं के लिए आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत अभी तक विधानसभा क्षेत्र जी 35 पंचायतों को शामिल किया गया है ओर शीघ्र ही सभी पंचायतों को इस परियोजना के तहत लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे महिलाओं की आर्थिकी को मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने महिलाओं से अपनी आजीविका को बढ़ाने के लिए परियोजना के माध्यम से जुड़ने की अपील की।

TAGGED: Anganwadi bhawan
admin September 14, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article चंबा ओर शिमला के बाद भाजपा महिला मोर्चा हमीरपुर में करेगी महिलाओं की शक्ति का प्रदर्शन
Next Article 1 सितंबर से 15 सितंबर तक कुठेड़ा स्कूल मना रहा स्वच्छता पखवाड़ा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

आपदा प्रबंधन में बड़ा कदम: 2688 करोड़ की एचपी-रेडी परियोजना से मजबूत होगा हिमाचल

Ago

31 जुलाई तक शिमला के 10 संवेदनशील स्थलों पर धरना-प्रदर्शन और रैलियों पर प्रतिबंध

Ago

मुख्यमंत्री जनमत खो चुके हैं, बौखलाहट में भाजपा नेतृत्व पर कर रहे हैं अनर्गल टिप्पणी : राकेश जमवाल

Ago

रिवालसर में बड़ा हादसा टला, बस का स्टीयरिंग रॉड टूटने से 12 यात्री घायल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?