अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश सरकार के की ओर से फाइनेंशियल स्ट्रेस होने के बावजूद सभी गारंटियों को पूरा किया जाएगा और ओ.पी.एस व महिलाओं को 15 सौ प्रति माह देने की तरफ सरकार ने पूरे कदम भी उठा लिए हैं। यह बात हमीरपुर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के संबंध में जिला प्रशासन व मेडिकल कॉलेज प्रशासन के साथ बैठक करने के बाद स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ.कर्नल धनीराम शांडिल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति पर सरकार नजर रखे हुए है और अगर जरूरत पड़ेगी तो सख्त कदम भी उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि संक्रमण दर अधिक होने के चलते लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और कोरोना नियमों का पालन करना शुरू कर देना चाहिए।
कार्यक्रम के बाद प्रदेश के स्वास्थय मंत्री धनी राम शांडिल ने पत्रकारों से अनौपचारिक बात करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ करने के लिए प्रदेश मेें 200 चिकित्सकों और 700 नर्साें की भर्ती करने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में जब तक रेडियोलाॅजिस्ट की कमी हैं तब तक वर्तमान चिकित्सकों को 6 सप्ताह का रिफ्रेशर कोर्स करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी बडे अस्पतालों की छत पर हैली पैड बनाने की योजना को भी प्रदेश सरकार अम्लीजामा पहनाने जा रही हैं ताकि आपाता सेवाओं में हैली एम्बुलेंस का इस्तेमाल किया जा सका।
वहीं प्रदेश में ऑपरेशन लोटस के मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए भाजपा नेताओं की ओर से इस तरह की बयानबाजी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार मुस्तैदी के साथ विकास और लोगों की समस्याओं को दूर करने का काम कर रही है जिसका असर कुछ समय में देखने को मिलेगा ।
वहीं भाजपा नेता के अधिकारियों पर उन्हें डराने धमकाने के आरोपों पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस तरह की कोई भी बात प्रदेश में नहीं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कई बार किसी कार्य को पूरा करने में अधिकारियों से देरी जरूर हो जाती हैं,लेकिन आपस में सामंजस्य बैठाने की आवश्यकता हैं ताकि विकास कार्यों को सही ढंग से पूरा किया जा सके।
