By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: उद्घाटन के बाद मंडी में रोप-वे ने 2 दिन में कमाए 94 हजार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > उद्घाटन के बाद मंडी में रोप-वे ने 2 दिन में कमाए 94 हजार
himachalNews

उद्घाटन के बाद मंडी में रोप-वे ने 2 दिन में कमाए 94 हजार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/12/05 at 11:01 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)-जिला के पंडोह के कैंची मोड़ से लेकर माता बगलामुखी तक बनाए गए रोप-वे के रोमांचक सफर को लेकर स्थानीय लोगों व पर्यटकों में फ्री क्रेज देखा जा रहा है। यही कारण है उद्घाटन के दो दिनों के भीतर विभाग ने 94 हजार के करीब कमाई कर ली है।

उप मुख्यमंत्री ने भी पहले दिन की कमाई की सोशल मीडिया पर सांझा की जानकारी

बता दें कि उदघाटन के दूसरे दिन यानि 4 दिसंबर से इस रोप-वे को पूरी तरह से सुचारू कर दिया गया है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पहले दिन की कमाई की जानकारी भी सांझा की है। जिसमें उन्होंने बताया कि रोप-वे ने 4 दिसंबर को 34215 रूपए की कमाई की है। इस रोप वे के उद्घाटन के बाद विभाग ने कैंची मोड़ से लेकर माता बगलामुुखी तक बनाए गए रोप-वे का किराया निर्धारित कर दिया गया है। जिसमें स्थानीय लोगों को बड़ी रियायत दी गई है।

लोकल से 30 तो पर्यटकों से लिया जा रहा 150 रुपये किराया

स्थानीय लोगों की बात करें तो व्यस्कों के लिए एकतरफा यात्रा का 30 रूपए शुल्क रखा गया है जबकि दोतरफा यात्रा के लिए 50 रूपए देने होंगे। जबकि स्थाानीय बच्चों से एकतरफा सफर के लिए 15 जबकि दोतरफा सफर के लिए 25 रूपए शुल्क रखा गया है।वहीं,अगर पर्यटकों या फिर दूसरे स्थानों से आने वालों के किराए की बात करें तो उसमें व्यस्कों की एकतरफा यात्रा के लिए 150 जबकि दो तरफा यात्रा के लिए 250 रुपए देने होंगे। पर्यटक बच्चों से एकतरफा 75 जबकि दो तरफा 125 रुपए किराया लिया जाएगा। रोपवे एंड रैपिड ट्रांसपोर्ट डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (आरटीडीसी) के महाप्रबंधक मनीष साहनी ने बताया कि पहले दिन रोप-वे से 34 हजार 215 व दूसरे तीन 59 हजार 700 रुपये की कमाई की गई है।

बता दें कि पंडोह डैम के साथ ब्यास नदी के ऊपर बने इस रोप वे का बीती 3 दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधिवत शुभारंभ किया था।इस रोप-वे को बनाने के लिए 53.89 करोड़ की लागत आई है।इस रोप-वे के बनने से माता बगलामुखी मंदिर की लंबाई 13 किलोमीटर से घटकर 800 मीटर रह गई है।पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की भावनाओं को समझते हुए इस रोप-वे का शिलान्यास वर्ष 2022 में किया था।अब यह रोप-वे पूरी तरह से सुचारू हो गया है और लोगों ने इसका लाभ उठाना शुरू कर दिया है। इस रोप-वे के सफल संचालन से मंडी जिला में पर्यटन गतिविधियों को भी बढावा मिलेगा और आने वाले समय में जिला में पर्यटकों की आमद बढ़ेगी।

TAGGED: Mandi Rope way
Chandrika December 5, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राष्ट्रीय शूटिंग व वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 11 छात्रों को किया सम्मानित
Next Article नगर निगम के निमंत्रण पत्र से राजभवन नाराज.. राज्यपाल बोले मेयर या किसी ने नहीं किया संपर्क
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: तीन साल में 10,357 आरोपी गिरफ्तार, 45 हजार किलो से अधिक नशीले पदार्थ जब्त

Ago

शिमला में रेहड़ी-फड़ी व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने उठाई आवाज, राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

Ago

ऐतिहासिक हथियारों से लेकर हिमाचली विरासत तक, पर्यटकों को खूब भा रही प्रदर्शनी

Ago

हमीरपुर के अनु डिग्री कॉलेज खेल मैदान में बिछेगा नया सिंथेटिक ट्रैक, खेल प्राधिकरण ने शुरू की प्रक्रिया

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?