बिलासपुर : सुभाष ठाकुर (TSN)- क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के बाद घुमारवीं अस्पताल आदर्श स्वास्थ्य संस्थान बना है।घुमारवीं अस्पताल में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के उद्देश्य से डॉक्टरों की तैनाती की गई है।
बता दें कि जिला बिलासपुर के घुमारवीं अस्पताल में सर्जन चिकित्सक,हड्डी रोग विशेषज्ञ,स्त्री रोग विशेषज्ञ, एनसथिसिया, स्किन चिकित्सक की तैनाती की गई है। हालांकि इससे पहले भी स्वास्थ्य संस्थानों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जा रहा है। अब जल्द ही झंडूता और नयनादेवी घवांडल अस्पताल को आदर्श स्वास्थ्य संस्थान के तौर पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही इन स्वास्थ्य संस्थानों में लोगों को पहले से और अधिक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। उधर,सीएमओ बिलासपुर डा. प्रवीण कुमार ने बताया कि झंडूता और घवांडल अस्पताल को आदर्श स्वास्थ्य संंस्थान के तौर पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य संस्थानों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।
