बिलासपुर :सुभाष ठाकुर (TSN)- बिलासपुर पुलिस प्रशासन ने एनएचएआई के मंडी में कार्यरत परियोजना निदेशक को मंडी भराड़ी के लिए जाने वाले फोरलेन पर हा+दसों की रोकथाम के लिए यू-टर्न तैयार करवाने का आग्रह किया है । इस बारे में एक पत्र लिखा गया है,जिसमें कहा गया है कि रघुनाथपुरा चौक से मंडी भराड़ी के लिए जाने वाले फोरलेन पर हा+दसों की रोकथाम के लिए यू-टर्न तैयार करवाए जाने का आग्रह किया गया है।
पत्र में लिखा गया है कि यू-टर्न वाली जगह हा+दसे हो रह हैं और अब तक चार हा+दसे रिपोर्ट हो चुके हैं। इसलिए बिलासपुर की ओर से जाने वाले वाहनों को यू-टर्न की व्यवस्था सुनिश्चित हो ताकि हा+दसों पर अंकुश लग सके। नौणी चौक से आगे मंडी भराड़ी के लिए रास्ता टर्न होता है, लेकिन वहां पर वाहन चालक सीधे गलत दिशा से चले जाते है और स्वारघाट मनाली की तरफ से आ रहे वाहनों के साथ टक्करा कर हा+दसा हो जाता है। हालांकि कई हा+दसे हो भी चुके हैं,ऐसे में हा+दसों की संभावनाओं को कम करने के लिए उस चौक से नौणी की तरह यू-टर्न तैयार किया जाए ताकि जो भी वाहन चालक रघुनाथपुरा चौक से मंडी भराड़ी से आए वह नौणी की तरफ जाएं व यू-टर्न का प्रयोग करते हुए फोरलेन के रास्ते मंडी भराड़ी के लिए रवाना हों ।
डीएसपी हेड क्वार्टर मदन धीमान ने बताया कि मंडी भराड़ी के पास यू टर्न को लेकर एनएचएआई के प्रशासन को पत्र भेज दिया है ताकि यू टर्न की सुविधा बन सके जिससे दुर्घटनाएं भी कम होंगी । उन्होंने बताया कि किरतपुर नेर चौक फोर लाइन पर बिलासपुर पुलिस ने कैंची मोड़ से बलोह टोल प्लाजा तक दो टीमों का गठन किया गया है जो समय-समय पर यातायात और दु+र्घटनाओं को रोकने के लिए लगातार पेट्रोलिंग कर रही है तो वहीं पर तेज गति से चलने वाले वाहन चालकों पर अब डॉक्टर रडार की मदद भी ली जा रही है ताकि दु+र्घटना को रोका जा सके । उन्होंने बताया कि अभी तक सात दु+र्घटनाएं इस हाइवे पर हो चुकी है, जिसमें एक व्यक्ति की जान जा चुकी है अन्य घायल हुए है । दुर्घटनाओं को कम करने के लिए लगातार पुलिस पेट्रोलिंग कर रही है और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है ।
