Shimla, Sanju (TSN)-भारत द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई एयर स्ट्राइक के बाद देशभर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। इस स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार ने एसओपी (स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर) जारी की है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी दिशा-निर्देश जारी करते हुए राज्य के सभी डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की लंबी छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। इसके साथ ही अस्पतालों को अतिरिक्त बेड, ऑक्सीजन और दवाइयों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य सेवाओं को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश
राज्य सरकार द्वारा सभी ट्रॉमा सेंटर, लेबोरेट्री और इमरजेंसी सेवाओं को 24 घंटे पूरी तरह से क्रियाशील रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अलावा अस्पताल स्टाफ को आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण देने की बात भी कही गई है।
सीएम मीडिया सलाहकार का बयान
मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा, “भारत ने किसी देश पर हमला नहीं किया है, बल्कि यह कार्यवाही आतंकवाद के खिलाफ की गई है। सेना ने पुलवामा में हुए आतंकी हमले का जवाब देकर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया है, जो देश के लिए गर्व की बात है। विपक्ष सहित पूरा देश सेना के साथ खड़ा है।”उन्होंने कहा कि, “हिमाचल प्रदेश केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन कर रहा है। राज्य में एयरपोर्ट कनेक्टिविटी अस्थायी रूप से बंद की गई है और संभावित युद्ध जैसे हालात के लिए राज्य तैयार है।
