By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: जेओए आईटी 965 पर फ़ैसला जांच रिपोर्ट के बाद,अन्य परीक्षाएं तय तिथि पर ही आयोजित करेगा आयोग
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > जेओए आईटी 965 पर फ़ैसला जांच रिपोर्ट के बाद,अन्य परीक्षाएं तय तिथि पर ही आयोजित करेगा आयोग
educationhimachal

जेओए आईटी 965 पर फ़ैसला जांच रिपोर्ट के बाद,अन्य परीक्षाएं तय तिथि पर ही आयोजित करेगा आयोग

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/12/24 at 7:04 PM
Share

अरविंदर सिंह,हमीरपुर: 25 दिसंबर यानी कल रविवार को आयोजित होने वाली जेओए आईटी 965 परीक्षा को हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पेपर लीक होने के बाद रद्द कर दिया हैं । अभी हम परीक्षा कल आयोजित नहीं होगी लेकिन आयोग की ओर से अन्य जो परीक्षाएं करवाई जानी हैं उन्हें तय तिथि पर ही आयोग की ओर से करवाया जाएगा।

यह जानकारी हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन संजय ठाकुर ने दी। उन्होंने बताया कि जेओए आईटी कोड 965 की परीक्षा के लिए 1 लाख 3 हजार अभ्यार्थियों को एडमिट कार्ड भेजे गए थे। समूचे हिमाचल प्रदेश में सभी ब्लॉकों में यह परीक्षा आयोजित की जानी थी, लेकिन पेपर लीक मामले मामले के बाद इस परीक्षा को कर्मचारी चयन आयोग की ओर से रद्द कर दिया गया हैं। अब आयोग विजिलेंस की स्टेटस रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाएगा ओर जेओए आईटी 965 की परीक्षा कब और कैसे करवाई जानी है इसे लेकर फ़ैसला किया हैं।
आयोग के चेयरमैन संजय ठाकुर ने कहा कि अभी तक आयोग के पास विजिलेंस स्टेटस रिपोर्ट नहीं पहुंची है इसलिए आयोग रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई पर कोई फ़ैसला लेगा। संजय ठाकुर ने बताया कि आगामी कुछ दिनों में चयन आयोग की ओर से छह विभिन्न प्रकार की परीक्षाएं आयोजित करवाई जानी हैं जिन्हें निर्धारित तय सीमा पर ही आयोजित किया जाएगा ।
उन्होंने कहा कि अगर विजिलेंस की स्टेटस रिपोर्ट में आगामी परीक्षाओं पर भी अगर कोई शंका व्यक्त की जाती है तो आयोग इस पर भी गंभीरता से विचार कर फ़ैसला लेगा। आयोग के चेयरमैन में यह भी कहा कि इस मामले में दोषी महिला के खिलाफ इससे पहले चयन आयोग में किसी भी तरह की शिकायत नहीं आई हैं।
चयन आयोग में कार्यरत आरोपी महिला के बड़े बेटे की ओर से आयोग की ओर से आयोजित एक परीक्षा में उच्च अंक हासिल करने के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि अगर उक्त परीक्षा पर भी कोई प्रश्न चिन्ह लगता है तो आयोग इस पर भी कार्रवाई करने से गुरेज नहीं करेगा। वहीं महिला के ऊपर पूर्व में कोई शिकायत आयोग के पास ना होने की बात भी हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन संजय ठाकुर ने कही।
TAGGED: commission, hamirpur, JOA IT
admin December 24, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article असम राज्य के राज्यपाल ने किए मां चिंतपूर्णी के दर्शन, लिया मां का आशीर्वाद
Next Article श्री नैना देवी में असम के राज्यपाल ने परिवार सहित किए दर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर डिवीजन में 37 हजार से अधिक हिम बस कार्ड बने, आवेदन की तिथि 31 मई तक बढ़ी

Ago

बरमाणा में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 611 ग्राम चरस सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Ago

कालका-शिमला हाईवे पर कार-ट्रक की टक्कर, बाल-बाल बचे यात्री

Ago

सोलन में जमीन सौदों पर सवाल: एसडीएम के खिलाफ शिकायत, विजिलेंस जांच की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?