बिलासपुर/सुभाष ठाकुर– श्री नैना देवी में आज आसाम के राज्यपाल जगदीश मुखी ने परिवार सहित दर्शन किए । उन्होंने यहां पूजा अर्चना की और प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डाली।
श्री नैना देवी पहुंचने पर मंदिर न्यास जिला प्रशासन के द्वारा पुख्ता बंदोबस्त किए गए थे। इसके अलावा पुलिस के द्वारा भी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इस दौरान पुजारी प्रदीप शर्मा के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करवाई गई।
राज्यपाल ने दर्शन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि माता का यह भव्य दरबार पूरे विश्व में जाना जाता है । उनकी काफी समय से इच्छा थी कि माता के दरबार में हाजिरी लगाई जाए और आज उन्हें मौका मिला व माताजी के दर्शन किए और उन्हें बहुत ही अच्छा लगा। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी ने भी कहा कि माँ का यह दरबार भव्य है और यहां पर आकर आत्म शांति महसूस होती है।
मंदिर की तरफ से अतिरिक्त उपायुक्त एवं मंदिर अधिकारी ने उन्हें मंदिर न्यास की तरफ से माताजी की चुनरी, फोटो व प्रसाद भेंट किया।
