By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मैदानों के बाद अब तपने लगे पहाड़…हिल स्टेशन शिमला में टूटे 20 साल का रिकॉर्ड
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मैदानों के बाद अब तपने लगे पहाड़…हिल स्टेशन शिमला में टूटे 20 साल का रिकॉर्ड
himachalweather

मैदानों के बाद अब तपने लगे पहाड़…हिल स्टेशन शिमला में टूटे 20 साल का रिकॉर्ड

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/06/03 at 9:53 AM
Share

शिमला:संजु चौधरी (TSN)-मैदानी इलाकों में जहा प्रचंड गर्मी पड़ रही है.वही पहाड़ भी अब तपने लगे है। पहाड़ो पर भी गर्मी से हाल बेहाल है,गर्मी ने कई सालों की रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। गर्मी से बचने के लिए मैदानी इलाकों से पर्यटक पहाड़ो पर पहुच रहे है लेकिन यहां भी उन्हें राहत नही मिल रही है। गर्मी में जन्नत कहलाने वाले शिमला में भी पारा चढ़ने लगा है और कई सालों के रिकॉर्ड टूट रहे है।

पहाड़ों की रानी शिमला में तापमान 26 डिग्री से ज्यादा नहीं जाता था लेकिन अब शिमला में भी तापमान 31.7 डिग्री से पार कर चुका है। दिन के समय भी शिमला में बाहर निकलना अब मुश्किल हो रहा है। शिमला के लोग भी गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं शिमला में लोग जहां पहले घरों में पंखे या एसी नही लगाते थे लेकिन इस बार लोग अपने घरों में पंखे और एक लगने लग पड़े हैं। गर्मी से बचने के लिए शहर में दुकानों में भी अब पंखों की डिमांड बढ़ गई है। शिमला की बात करें तो यहां पर दुकानों में ज्यादा पंखे कूलर और एसी की डिमांग न के बराबर रहती थी लेकिन इस बार काफी ज्यादा लोग पंखे खरीदने पहुच रहे है।जिससे दुकानों में भी स्टॉक खत्म हो गया है हालांकि शिमला में मकानों में सिलिंग फैन लगाने के लिए जगह नहीं छोड़ी होती है। ऐसे में लोग टेबल फैन खरीद रहे है।

दुकानों में बड़ी डिमांड…नही मिल रहे पंखे

शिमला के दुकानदारों का कहना है कि इस बार गर्मी ज्यादा होने के चलते खासकर पंखों की काफी ज्यादा डिमांड हो गई है लोग पंखे खरीदने के लिए आ रहे हैं लेकिन अब पंखे भी पूरी तरह से बिक गए हैं। शर्मा इलेक्ट्रॉनिक स्टोर के मालिक विनोद शर्मा का का कहना है कि पहले लोग बहुत कम पंख खरीदते थे लेकिन इस बार गर्मी काफी ज्यादा पड़ रही है ऐसे में पंखों की डिमांड भी काफी ज्यादा हो गई है ओर अब दुकान में पंखे पूरी तरफ से खत्म हो गए है। शिमला के लोगों की माने तो यहां पर पर इतनी ज्यादा गर्मी नहीं पड़ती थी, लेकिन इस बार गर्मी से हाल बेहाल हैं और घरों में भी अब बिना पंखे के नहीं रहा जा सकता है। लोगो का कहना है कि घरों में पंखे नही लगे थे लेकिन इस बार पंखे लगाने पड़ रहे है। बिना पंखों और एसी के आप नहीं रहा जाता है और दिन में बाहर भी निकलना मुश्किल हो रहा है। अब दुकानों पर जाकर पंखे खरीदने पढ़ रहे हैं

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला निदेशक का ये कहना

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला निदेशक सुरेन्द्र पॉल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटो में गर्मी ने कई सालों का रिकॉर्ड थोड़ा है.ऊना में 2012 के बाद पहली बार 46° के पार तापमान गया है.उन्होने बताया कि वर्ष 2012 में ऊना में 45 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।शिमला में भी वर्ष 2004 के बाद सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया है.शिमला में तापमान 31 डिग्री से पार हो गया है। प्रदेश में जंगलों में भी आग लगने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी दो दिनों तक प्रदेश में मौसम करवट बदलेगा ओर बारिश होने की सम्भवना है।

TAGGED: Shimla weather condition
Chandrika June 3, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कुल्लू के सबसे दुर्गम पोलिंग बूथ शाकटी में आज भी नही सड़क..22 किलोमीटर चलना पड़ता है पैदल
Next Article जसप्रीत ने 1250 किमी सफर साइकिल पर तय करके लोगों को मतदान के लिए किया प्रेरित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

चंबा में दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, तीन की मौत

Ago

बिलासपुर में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 4.100 किलोग्राम चरस के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस पर शिमला में वॉकाथॉन व साइक्लोथॉन का आयोजन

Ago

मंडी पुलिस ने स़ड़क सुरक्षा और चिटटे जैसे नशे के बारे में खिलाफ जागरूक किए ऑटो चालक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?