बिलासपुर : सुभाष ठाकुर – घुमारवीं थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अमरपुर क्षेत्र की वर्षों पुरानी कुटिया में रह रहे 55 वर्षीय बाबा भोलागिरी को सोमवार शाम को हुई संदिग्ध मौ+त के बाद हजारों लोगों द्वारा पुलिस की मौजूदगी में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद समाधि दे दी गयी। इस मौके पर बाबा को स्थानीय क्षेत्र के हजारों लोगों ,श्रद्धालु व अनुयायियों ने अपने अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए और बाबा के अखाड़े से आए हुए साधु-संतों के बीच पूरे मंत्र उच्चारण और रीति रिवाज के साथ समाधि दी गई ।
बता दें कि 55 वर्षीय नागा बाबा भोला गिरी जो पिछले 12 वर्षों से इस कुटिया में रह रहे थे । सोमवार शाम को बाबा की ज़हरीली पदार्थ खाने से मौ+त हो गईं थी । बताया जा रहा है कि सोमवार को एक युवती द्वारा इस बाबा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। जिसके बाद बाबा ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्म+हत्या कर ली थी। वही बाबा कि इस तरह से हुई मौ+त के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल है । स्थानीय लोगों का आरोप था कि बाबा पर आरोप लगाने वाली युवती के परिजनों द्वारा बाबा से मारपीट करने के बाद बाबा को जहर देकर मारा गया है।
लोगों ने सोमवार रात को ही पुलिस थाना घुमारवीं में पहुंच कर अपना रोष भी प्रकट किया था । पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए बताया था कि उन्हें शक है कि युवती द्वारा बाबा पर गलत आरोप लगाया गया है और युवती के रिश्तेदारों ने ही बाबा को जहर देकर मारा है। जबकि पुलिस द्वारा दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज करने के बाद मंगलवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और शव को ग्रामीणों के हवाले कर दिया गया। वही मामले कि पुष्टि करते हुए आईपीएस अधिकारी अदिति सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
