नालागढ़ : जगत सिंह -दून विधानसभा क्षेत्र के दाड़बा पंचायत के बरला गांव में एक बुजुर्ग खस्ताहाल कच्चे मकानों में डर के साए में जीने को मजबूर है। गरीब बुजुर्ग का मकान पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुका है और मकान का एक हिस्सा टूट भी चुका है,जिसके कारण घर में सामान रखने के लिए भी बड़ी दिक्कत आ रही है ।
बरसात के मौसम में यह पीड़ित परिवार मौ+त के साए में जीने को मजबूर है । पीड़ित बुजुर्ग ने पहले भी कई बार सरकार और प्रशासन से मकान बनाने के लिए मदद की गुहार लगाई थी, लेकिन ना तो सरकार की ओर से ध्यान दिया गया और ना ही संबंधित विभाग की ओर से कोई मदद की गई। पीड़ित बुजुर्ग व्यक्ति का कहना है कि अगर एक बार बारिश ज्यादा हो गई तो मकान पूरी तरह से टूट जाएगा और जानी नुकसान हो सकता है । पीड़ित बुजुर्ग ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द उन्हें मकान बनाने के लिए मदद की जाए ताकि वह अपने परिवार समेत डर के साए से बाहर आकर मकान में सही सलामत रह सके।
