संजीव महाजन,नूरपुर : शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र कुमार चौधरी का नूरपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। यहां पहुंचने पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नूरपुर विधानसभा के जौटा में नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन कांग्रेस कार्यकर्ता व कांग्रेस सेवादल सदस्य शामिल रहे।
कृषि एवं पशुपालन मंत्री चंद्र चौधरी ने कहा कि मैं मीडिया का बहुत आभारी हूं और साथ में अजय महाजन का भी आभारी हूं जो आज मेरे यहां से गुजरने पर इन्होंने यहां पहुंच कर जो हमारा स्वागत किया हैं। अजय महाजन हमारी साथ लगती विधानसभा से है लेकिन इस बार वह जीत नहीं सके लेकिन कांग्रेस पार्टी में अजय महाजन का इज्जत मान रहेगा और नूरपुर विधानसभा के सभी काम अजय महाजन की देखरेख में ही हुआ करेंगे।
उन्होंने कहा कि नूरपुर की जनता को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हैं कांग्रेस ने चुनावों के समय दस गारंटियो का जो वायदा किया हैं उनमें से पहली गारंटी का महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है और दूसरी गारंटी महिलाओं को 15 सौ रुपए उनके खाते में डालने का हैं उसको लेकर भी कमेटी बना दी गई हैं बहुत जल्द इसे भी शुरू किया जाएगा। इसके अलावा एक लाख नौजवानों को एक साल नौकरी देने के वायदे में भी जो कमेटी बनी है वो देखेगी कि विभिन्न विभागों में पीडब्ल्यूडी, आईपीएच, पशुपालन विभाग,क़ृषि विभाग में काफी समय से कई पद खाली पड़े हैं उनको योग्यता के आधार पर भरा जाएगा।
उन्होंने भाजपा को घेरते हुए कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार 74 हजार करोड़ रुपया कर्जा लेकर भी लोगों के काम नहीं कर पाई हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की ओर से जो वादे किए गए हैं उन्हें पूरा करने में धन आड़े नहीं आएगा। हमारी इच्छा शक्ति इतनी दूर है कि जो वादे जनता से किए गए हैं उन्हें कम क्रमबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
