विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की जोड़ी हिमाचल में ऐतिहासिक निर्णय लेने वाली जोड़ी बन गई हैं। यह बात हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव संजीव कालिया ने चिंतपूर्णी में कही।
उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री ने ओपीएस को बहाल करने और महिलाओं को पंद्रह सौ रुपए देने की घोषणा मंत्रिमंडल की बैठक में कर दी है जो कि स्वागत योग्य निर्णय हैं। संजीव कालिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ जो वादा किया वो पूरा कर दिखाया हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के लिए गए सारे फैसले जनता के हित में हैं।
उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री ने चिंतपूर्णी मंदिर का दौरा करके यहां ई रिक्शा चलाने की बात कही हैं। ये फैसला भी बेहद सराहनीय हैं। इस फैसले से टैक्सी चालकों की मनमानी पर भी रोक लगेगी। टैक्सी चालकों के लिए मंदिर तक जाने के लिए तलवाड़ा बाईपास और समनोली बाईपास दो रास्ते बने हुए हैं वे इन रास्तों से सवारियों को ढो सकते हैं जिनसे इनकी रोजी रोटी भी प्रभावित नहीं होगी।
