सोलन : योगेश शर्मा – कृषि मंत्री चंद्रकुमार सोमवार को एक दिवसीय प्रवास पर है, जहां उन्होंने चंडीगढ़ जाते समय सब्जी मंडी सोलन का औचक निरीक्षण किया । इस दौरान सब्जी मंडी के अधिकारियों से जानकारी हासिल की कि किसान बागवान को किस तरह से यहां पर सुविधाएं मिल रही है । क्या क्या कमियां मंडी में इन दिनों है, इसको लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली है ।
कृषि मंत्री चंद्रकुमार ने कहा कि किसानों बागवानों को बेहतर सुविधाएं मिले इसके लिए मंडी में कार्य किया जा रहा है । किसानों के उत्पाद जो बाहरी राज्यों के लिए जाते हैं, वह दो चार दिनों के बाद मंडियों में पहुंचते हैं । ऐसे में इसको लेकर ऑनलाइन मंडियां कनेक्ट करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि किसानों को बेहतर दाम उनकी फसल के उन्हें मिल सके। उन्होंने कहा कि ट्रक चालक रात भर चलकर तीन-चार दिनों के बाद मंडियों में पहुंचते हैं, ऐसे में कुछ फसलें खराब भी हो जाती है । इसको देखते हुए सरकार योजना बना रही है और एयर कंडीशनर गाड़ी चलाने का प्रयास किया जा रहा है । कृषि मंत्री ने कहा कि जल्द ही सरकार मार्केट बोर्ड के चेयरमैन का गठन करेगी और उसमें ऐसे व्यक्ति को रखा जाएगा,जो किसानों की समस्याओं को समझ सके।
