बिलासपुर :सुभाष ठाकुर – श्री नैना देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के द्वारा गुप्त दान के रुप में मंदिर में स्थापित माता जी के चरणो में चांदी चढ़ाया गया । मंदिर में 4 किलो चांदी चढ़ाया गया । हालांकि इससे पहले श्रद्धालुओं के द्वारा माताजी के गुंबद को सोने का किया गया था और अब किसी अन्य श्रद्धालुओं के द्वारा माताजी के मंदिर में स्थापित प्राचीन चरणों पर चांदी चढ़ाई गई ।
मंदिर न्यास के ए टी ओ विकास वर्मा ने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा गुप्त दान के रुप में यह कार्य किया गया है । इसमें लगभग 4 किलो चांदी लगी है । उन्होंने कहा कि समय-समय पर पंजाब, हिमाचल, हरियाणा और अन्य प्रदेशों के श्रद्धालु मंदिर में दान स्वरूप सोना चांदी भेंट करते रहते हैं ।
