By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: AICC प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र सरकार पर US ऐड के 21 मिलियन डॉलर के दुरपयोग का लगाया आरोप
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > AICC प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र सरकार पर US ऐड के 21 मिलियन डॉलर के दुरपयोग का लगाया आरोप
himachalpolitical

AICC प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र सरकार पर US ऐड के 21 मिलियन डॉलर के दुरपयोग का लगाया आरोप

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/03/04 at 4:13 PM
Share

शिमला,4 मार्च(TSN)-AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने केंद्र सरकार पर भारत को मिली 21 मिलियन डॉलर US ऐड के दुरुपयोग का आरोप लगाया है.उन्होंने इस एड के पैसे का महाराष्ट्र चुनाव में दुरुपयोग करने की आशंका जताई है. कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के परम मित्र अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुले रूप से कहा है कि उन्होंने वोटर टर्नआउट के लिए अपने परम मित्र पीएम मोदी को 21 मिलियन डॉलर की एड दी है.

महाराष्ट्र चुनाव में पैसे के उपयोग की जताई आशंका

भारत को ऐसी मदद की आवश्यकता नहीं है.ऐसे में शंका ज़ाहिर होती है कि महाराष्ट्र के नतीजे वोटर टर्नआउट के नाम पर दी गई यूएस एड से प्रभावित हैं.महाराष्ट्र चुनाव में रातों-रात हजारों में वाटर बना दिए गए.इस पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई.लेकिन इलेक्शन कमीशन ने इस पर कोई संज्ञान नहीं लिया.उन्होंने कहा कि विश्व के परिपक्व लोकतांत्रिक देश वैलेट पेपर पर चुनाव करवाते हैं.पीएम मोदी के मित्र ट्रंप भी EVM पर शंकर जाता चुके हैं.अब सवाल उठता है कि प्रधानमंत्री मोदी अपने मित्र का सुझाव सुनेगी अथवा नहीं.

बागवानी के मुद्दे पर AICC प्रवक्ता का कहना ये

बागवानी के मुद्दे पर AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने पूर्व भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है.कुलदीप सिंह राठौर ने आरोप लगाया कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय बागवानी के लिए 1 हज़ार 134 करोड़ रुपए का वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट प्रदेश में आया था.मगर सरकार बदलने के बाद पूर्व भाजपा सरकार में इस प्रोजेक्ट के पैसे का सही जगह उपयोग नहीं किया गया.उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में बागवान की स्थिति गंभीर है.प्रोडक्शन लगातार घट रहा है.ऐसे में इस प्रोजेक्ट का सही उपयोग होता तो प्रदेश की बागवानी को मजबूती मिलती.लेकिन इस पैसे का दुरुपयोग किया गया. उन्होंने इस मामले की जांच की मांग की है साथ ही मामले को विधानसभा में लेजाने की भी बात कही है.

संगठन के मामले पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कहना ये

वहीं संगठन के मामले पर पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और AICC प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश की नवनियुक्त प्रभारी रजनी पाटिल ने प्रदेश पार्टी नेताओं के साथ चर्चा की है.रजनी पाटिल अनुभवी नेता हैं और प्रदेश कांग्रेस की परिस्थितियों से वाकिफ है.वह पहले भी हिमाचल प्रदेश की प्रभारी रह चुकी हैं.रजनी पाटिल प्रदेश पार्टी नेताओं की कार्यप्रणाली से अवगत है.लिहाजा उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता.उन्होंने कहा कि रजनी पाटिल का यह पहला दौरा था.कुलदीप राठौर ने उम्मीद जताई है कि पार्टी आला कमान का निर्णय पार्टी के हित में होगा.

TAGGED: Shimla AICC spokesperson Kuldeep Rathore
Chandrika March 4, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 3000 भवन मालिक नही दे रहे प्रोपर्टी टैक्स..अब नगर निगम ने बिजली पानी काटने की दी चेतावनी
Next Article पटवारी कानूनगो के स्टेट कैडर के निर्णय पर पुनर्विचार करे सरकार – वीरेंद्र कंवर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

स्वारघाट में जश्न: अमरजीत सिंह बंगा बने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष

Ago

नूरपुर में नए सीडीपीओ सुभाष चंद ने संभाला पदभार, योजनाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

Ago

फोरलेन के बाद मंद पड़ा कारोबार, बिलासपुर में रोजगार बढ़ाने को बड़े संस्थान की मांग

Ago

हमीरपुर में ज्ञापन: धर्मांतरण और रिश्तों से जुड़े अपराधों पर सख्त कानून की मांग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?