By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: अजय महाजन ने नूरपुर के युवाओं से की बातचीत: मिला जबरदस्त रिस्पा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > अजय महाजन ने नूरपुर के युवाओं से की बातचीत: मिला जबरदस्त रिस्पा
electionhimachalpoliticalpolitical

अजय महाजन ने नूरपुर के युवाओं से की बातचीत: मिला जबरदस्त रिस्पा

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/09/18 at 1:48 PM
Share

संजीव महाजन,नूरपुर: प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले पार्टियों ओर पार्टियों से जुड़े नेताओं कार्यकत्ताओं की ओर से समाज के हर वर्ग तक पहुंच बनाकर उन्हें रिझाने के प्रयास किया जा रहा है। हर वर्ग की समस्याओं को सुन समझ कर उन्हें दूर करने के साथ ही उनके समाधान करने के लिए आश्वासन भी दिए जा रहे हैं। इसी बीच नूरपुर के पूर्व विधायक अजय महाजन भी चुनावों से पहले पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं और अपने क्षेत्र में युवाओं की समस्याओं पर फोकस कर रहे है।

यहां के युवाओं के लिए उन्होंने कुछ दिन पहले ही बायोडाटा दो नौकरी लो अभियान की भी शुरुवात की है तो वहीं अब वह जल्द ही एक ओर नया प्लान नूरपुर के युवाओं के लिए आने वाले है। यह बात उन्होंने शनिवार को ए वन कॉलेज में नूरपुर विधानसभा के युवाओं से बातचीत के दौरान कही।

अजय महाजन से बातचीत करते हुए युवाओं में भरपूर उत्साह और जोश था। उन्होंने नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रतिभाशाली युवाओं को संबोधित किया और उनके लिए नौकरी के अवसरों की उपलब्धता पर चर्चा की। अजय महाजन ने कहा आज यहां क्षेत्र के युवा और प्रतिभाशाली साथियों की मौजूदगी और उत्साह को देखते हुए मुझे युवा पीढ़ी और हमारे निर्वाचन क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य के लिए कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा मिल रही है।

अजय महाजन ने नूरपुर विधानसभा में युवाओं की समस्याओं को सुना और चर्चा की। साथ ही युवाओं को आश्वासन दिया कि वे जल्द ही उनके लिए नया प्लान लेकर आएंगे। युवाओं से बातचीत के दौरान हाल ही में अजय महाजन की ओर से शुरू की गई मुहिम “बायो डाटा दो, नौकरी लो” पर भी चर्चा की गई।

युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक “बायो-डाटा दो, नौकरी लो अभियान” का हिस्सा बनने के लिए रुचि दिखाई। अजय महाजन ने नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि बहुत सारे युवाओं ने वेबसाइट “www.nurpurkaajay.in” पर “बायो डाटा दो, नौकरी लो” अभियान के लिए पहले से ही पंजीकरण करा लिया है। वेबसाइट पर पंजीकरण का आंकड़ा 5000 के करीब पहुंच गया है।

इस दौरान नूरपुर विधानसभा में नौकरी के अवसरों के बारे में युवाओं ने दिलचस्प सवाल भी किए, जिसका अजय महाजन ने जवाब देते हुए कहा कि वह जल्द ही आने वाले दिनों में युवाओं के लिए एक और नया प्लान भी लेकर आएंगे। अजय महाजन ने कहा, लड़कियां हर क्षेत्र में आगे आकर प्रतिनिधित्व कर रही है। वह समाज के लिए प्रेरणा है और आज यहां क्षेत्र की हर लड़की की मौजूदगी नूरपुर के लिए गर्व की बात है। ऐसे प्रतिभाशाली युवाओं के साथ बातचीत करना हमारे लिए खुशी की बात है जो अपने भविष्य को उज्ज्वल करने के आकांक्षी है।

TAGGED: Noorpur, vidhan sabha
admin September 18, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ऊना के छात्रों,शिक्षकों और कर्मचारियों ने चलाया स्वच्छता अभियान
Next Article ऊना में लगेगा प्रदेश का पहला ड्रैगन फ्रूट प्रसंस्करण संयंत्र, किसानों को मिलेगी सुविधा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नीट पेपर लीक मामले पर बिलासपुर में एनएसयूआई का प्रदर्शन, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग

Ago

नगर परिषद चंबा चुनाव: कांग्रेस ने बहुमत का जताया भरोसा

Ago

नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिला से 12.46 ग्राम चिट्टा बरामद

Ago

स्वदेशी अपनाने से मजबूत बनेगा भारत: विनय शर्मा ने चिंतपूर्णी मंदिर में की पूजा, जनता से की अहम अपील

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?