अनिल नेगी, किन्नौर: हिमाचल प्रदेश की जनजातीय जिला किन्नौर में आगामी 15 मार्च तक मौसम खराब रहेगा मौसम विभाग की ओर से यहां बर्फबारी के साथ ही भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई हैं। उपायुक्त किन्नौर तोरुल एस रवीश ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान केंद्र1, शिमला की ओर से 12 मार्च से 15 मार्च तक जिला में बर्फबारी व वर्षा की चेतावनी दी गई है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वह इस चेतावनी के मद्देनजर ऊपरी पहाड़ी भागों में जाने से परहेज रखें, जिससे वह सुरक्षित रह सके।
उन्होंने कहा कि चेतावनी जारी होते हुए भी लोग ऊपरी या पहाड़ी क्षेत्रों में चले जाते हैं, जिससे वह स्वयं की जान जोखिम में डाल देते हैं। उपायुक्त ने कहा कि मौसम पूर्वानुमान के अनुसार इस दौरान जिला में होने वाले बारिश की आशंका व बर्फबारी के मद्देनजर सभी नागरिक व पर्यटक अधिक ऊंचाई वाले इलाको में ट्रैकिंग न करें एवं अपने घरों में सुरक्षित स्थानों पर रहे और किसी प्रकार का जोखिम न उठाए। इसी प्रकार, सभी ग्राम पंचायत प्रधानों, गैर सरकारी संगठनों, ट्रैकर्स एवं नागरिकों से भी अनुरोध है कि वह इस सन्देश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचायें ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
उपायुक्त ने इस सूचना को मदेनजर रखते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में उच्च सतर्कता बनाए रखने किसी भी प्रकार की प्राकृतिक आपदा या घटना की स्थिति में तत्काल प्रभाव से जिला आपदा प्रबंधन परिचालन केंद्र के दूरभाष नंबर 8580819827, 9459457587, 01786-223155,51,52,53, 54 एवं टोल फ्री नम्बर 1077 पर सूचित करने की भी सुविधा दी हैं।
