सोलन/योगेश शर्मा: आज पूरे हिमाचल प्रदेश में हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर मतदान किया जा रहा है। सुबह 8:00 बजे से लेकर लगातार मतदान केंद्रों पर लोग आकर अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं। जहां महिला और पुरुष अपना मत का प्रयोग करने के लिए आगे आ रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ ट्रांसजेंडर भी विधानसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग कर रहे हैं।

सोलन जिला की अगर बात की जाए यहां विधायक चुनने के लिए 85890 मतदाता अपने मत का प्रयोग आज करने वाले हैं। जिनमें से 3 थर्ड जेंडर में अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिले भर में 10 ट्रांसजेंडर है वही सोलन विधानसभा सीट में 3 ट्रांसजेंडर है जिनमें से दो ने शहर के डिग्री कॉलेज सोलन में अपने मत का प्रयोग किया।
मतदान करने आए ट्रांसजेंडर प्रिया महंत का कहना था कि सरकार बनाने में युवाओं को नशा छोड़कर मतदान करने के लिए सबसे पहले आगे आना चाहिए। सरकार बनाने में सभी का सहयोग जरूरी है। जब लोकतंत्र में मत का प्रयोग किया जाएगा तभी एक बेहतर सरकार उनके सामने आएगी, जो उनके लिए विकास कर सकती है।
