मंडी/परी शर्मा: सदर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अनिल शर्मा ने मतदान से पहले टारना माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर आर्शीवाद लिया। जिसके बाद टाउन हॉल समखेतर स्थित मतदान केंद्र में अपने परिवार सहित अपना मतदान किया।
भाजपा प्रत्याशी ने मतदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनका ये पहला चुनाव पिता जी के बगैर है और जो भी कार्य वर्तमान सरकार ने किया है लोग उन कार्य को देखकर वोट करेगें। उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान लोगों ने खुलकर उन्हें समर्थन दिया है और लोग मतदान कर पंडित सुखराम को सच्ची श्रद्धांजलि देगें। अनिल शर्मा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चुनाव का परिणाम अच्छा आएगा।
