अनिल कुमार, किन्नौर : जिला किन्नौर में विधानसभा चुनावों के दौरान मतदान केंद्रो में वोटिंग के दौरान मतदाता किन्नौरी नाटी का आनंद भी उठा सकेंगे। इस से जहां किन्नौर के पारंपरिक लोक नृत्य कायंग को प्रोत्साहन मिलेगा, तो वहीं लोगों को भी मतदान केंद्रों में कुछ आकर्षक देखने को मिलेगा। किन्नौर जिला प्रशासन की ओर से यह खास प्रावधान इस बार मतदान केंद्रों में किया गया है।
डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक़ ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले में निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रशासन की टीम ने सभी पोलिंग बूथों का निरीक्षण भी कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस बार जिले के तीनों खंडों में दो-दो मॉडल पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।बसभी मॉडल पोलिंग बूथों पर मतदान के दिन मतदाताओं को सभी प्रकार के सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएगी।.
उन्होंने कहा कि इस वर्ष विधानसभा चुनाव को उत्सव के तरह आयोजित करने का फैसला प्रशासन ने लिया है। वोटिंग के दिन सभी 6 मॉडल पोलिंग बूथों पर ट्राइबल नाटी यानी कायंग क़ा आयोजन किया जाएगा। मतदान करने के बाद मतदाता कुछ क्षण नाटी का आनंद मतदान केंद्रों पर ले सकेंगें।।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व को उत्सव की तरह मनाया जाएगा। इसके अलवा जिन महिलाओं के शिशु छोटे है और वह महिलाएं मतदान केंद्र में अपने मत क़ा प्रयोग करने शिशु के साथ आते है तो अगनबाड़ी व आशवर्कर्स कार्यकर्ता पोलिंग स्टेशन के बाहर एक व्यवस्थित जगह पर महिलाओं के बच्चों की मतदान प्रक्रिया के दौरान देखरेख भी करेंगे ताकि महिलाए भी अपने मत का प्रयोग कर सके। उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोकतंत्र के महापर्व के दिन बढ़ चढ़ कर मतदान करें न की छुट्टी समझ कर महापर्व से दूर रहे।
