विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला के चिंतपूर्णी थाना के अधीन मुबारिकपुर रानीताल एनएच रोड पर किन्नू में फ्रूट चार्ट वाले मोड़ के पास एक अल्टो और इनोवा गाड़ी में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी अल्टो गाड़ी के दोनों एयर बैग खुल गए। वहीं अल्टो गाड़ी को चला रही महिला शिवानी गुप्ता और साथ बैठे व्यक्ति सुरेश कुमार को गहरी चोट आई। यह दोनों कांगड़ा से अंब की तरफ जा रहे थे। वहीं दूसरी ओर इनोवा गाड़ी में बैठे लोग वंगा होशियारपुर से देहरा अपने जठेरे को माथा टेकने जा रहे थे।
किन्नू में इनोवा चालक आगे चल रही हरियाणा रोडवेज की बस से पास लेने लगा जबकि सामने की तरफ से आ रही अल्टो गाड़ी से इनोवा गाड़ी की टक्कर हो गई। इसके बाद अल्टो गाड़ी के पीछे चल रही एचआरटीसी की बस से भी इनोवा गाड़ी की मामूली टक्कर हुई। इनोवा गाड़ी में सवार चालक सहित किसी भी सवारी को चोटें नहीं आई हैं। वहीं मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के माध्यम से महिला और व्यक्ति को सिविल हॉस्पिटल चिंतपूर्णी लाया गया जहां उनका इलाज़ किया गया।
मामले की पुष्टि करते हुए जांच अधिकारी महेंद्र सोनी ने बताया पुलिस को सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही हैं। वहीं सिविल हॉस्पिटल के एमडी राजेश कुमार ने बताया कि दोनों का इलाज सिविल हॉस्पिटल चिंतपूर्णी में किया जा रहा है दोनों की हालत फिलहाल स्थिर हैं।
