नाहन : देवेंद्र कुमार -हिमाचल बीजेपी के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल की गृह विधानसभा क्षेत्र नाहन में आज बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकी नियुक्ति पर जश्न मनाया। नाहन शहर के गुन्नू घाट में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने खुशी स्वरूप मिठाइयां बांटी ।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिरमौर जिला भाजपा के अध्यक्ष विनय गुप्ता ने डॉ राजीव बिंदल की नियुक्ति के लिए हाईकमान का आभार जताया और कहा कि डॉ राजीव बिंदल अनुभवी नेता है और प्रदेश अध्यक्ष पर नियुक्ति का संगठन को फायदा मिलेगा । उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा डॉ राजीव बिन्दल की अगुवाई में प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेंगी।
