अनिल कुमार,किन्नौर: ज़िला किन्नौर के मुख्यालय रिकांगपिओ के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हॉउस समीप रविवार को दोपहर के 2 बजे के आसपास एक आल्टो कार हाद+से का शि+कार हुई। यह ऑल्टो कर तेज़ गति से सड़क किनारे लोहे के खंभे से जा टकराई और सड़क पर धुंआ धुंआ सा छा गया। गनीमत यह रही कि कार के अंदर सवार वाहन चालक की जान बच गई क्योंकि कार के एयर बैग तुरंत खुल गए। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग वहां पहुंचे और वाहन चालक को कार से बाहर निकाला गया।
इस वाहन दुर्घ+टना में जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं हैं, लेकिन इस जगह पर यह तीसरी मर्तबा है ज़ब वाहन लोहे के खंभे से टकराए हैं। ऐसे में इस जगह पर हादसों को रोकने के लिए सड़क पर स्पीड ब्रेकर होना जरूरी हैं। स्पीड ब्रेकर ना होने से भी शायद इस जगह पर दुर्घट+नाएं हो रही हैं,क्योंकि इस जगह पर सड़क चौड़ी होने के कारण अधिकतर वाहन चालक सड़क पर तेज गति से वाहन चलाते हुए नज़र आते है लिहाजा इस जगह पर दुर्घट+नाएं होने की आशंका बढ़ जाती हैं।
वहीं पीडब्ल्यूडी रेस्ट हॉउस के समीप हुई इस दुर्घ+टना के विषय पर पुलिस छानबीन कर रही है और वाहन चालक को मामूली चोटे आने पर प्राथमिक उपचार हेतू नजदीकी चिकित्सालय भेजा गया था।
