विकास शर्मा, चिंतपूर्णी: मां चिंतपूर्णी के प्रति श्रद्धा और आस्था का ऐसा मंजर सोमवार को देखने को मिला जब पंजाब नकोदर के 63 वर्षीय बुजुर्ग भरपाई से दंडवत यात्रा करते हुए मां चिंतपूर्णी के दर्शनों के लिए आगे बढ़ रहे थे। श्रद्धालु कि इस गजब की श्रद्धा और आस्था को देखकर हर कोई व्यक्ति हैरान रह गया वजह थी कि जिस उम्र में बुजुर्ग अपने घुटनों और टांगों में दर्द को लेकर शिकायत करते है,उस उम्र में यह व्यक्ति 3 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रहा है।
श्रद्धालु से जब दंडवत यात्रा के बारे में बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह पंजाब के नकोदर के रहने वाले ह और होशियारपुर में गोगा जाहरवीर के मंदिर में सेवा करता है। मां चिंतपूर्णी में उनकी श्रद्धा और आस्था है जिसकी वजह से वह आज माता के मंदिर में दंडवत यात्रा कर जा रहे हैं।
