By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सत्ता पाने की लालसा में राजनीतिक मर्यादा ही भूल बैठे कांग्रेसी: राकेश जंबाल
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सत्ता पाने की लालसा में राजनीतिक मर्यादा ही भूल बैठे कांग्रेसी: राकेश जंबाल
himachal

सत्ता पाने की लालसा में राजनीतिक मर्यादा ही भूल बैठे कांग्रेसी: राकेश जंबाल

admin
admin 2 Min Read
Updated 2022/09/05 at 12:51 PM
Share

मंडी (परी शर्मा): भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री एवम सुंदरनगर से विधायक राकेश जंबाल ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी के नेता सत्ता पाने की लालसा में राजनीतिक मर्यादा ही भूल बैठे हैं। उन्होंने दिल्ली रैली में हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बयान पर कड़ी आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि प्रतिभा सिंह कहती हैं हिमाचल को राहुल गांधी की झोली में डालेंगे। उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि हिमाचल प्रदेश किसी की जागीर नहीं है जो किसी की झोली में डाल दी जाए। प्रतिभा सिंह 70 लाख हिमाचलियों के स्वाभिमान को भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे नेता को खैरात में देने की बात कह रही हैं। राकेश ने कहा कि प्रतिभा सिंह अपने इस बयान के लिए माफी मांगें।

उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस राज में गांधी परिवार को हिमाचल की जमीन खैरात में दी जा सकती है, वो हिमाचल को खैरात की मानसिकता से ही देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि परिवारवाद की मानकिसता से ग्रस्त नेता हिमाचल को निजी जागीर समझ बैठे हैं। भाजपा नेता ने कांग्रेस की अध्यक्षा प्रतिभा सिंह से पूछा कि कांग्रेस और गांधी परिवार जब केंद्र में सत्ता में थे तब उन्होंने हिमाचल को कुछ नहीं दिया और उल्टा जो कुछ पूर्व में अटल बिहारी वाजपेयी ने हमें दिया था वो भी छीन लिया। तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हिमाचल प्रदेश को विशेष औद्योगिक पैकेज दिया। लेकिन मनमोहन सरकार ने हिमाचल के विशेष राज्य के दर्जे को भी खत्म कर दिया। इस वजह से हिमाचल प्रदेश के नुकसान उठाना पड़ा।

TAGGED: Bharatiya Janata Party, congress party, MLA Rakesh Jambal, Nahan
admin September 5, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article गजब की आस्था, पंजाब नकोदर के 63 वर्षीय बुजुर्ग दंडवत हो कर जा रहे मां चिंतपूर्णी के दरबार
Next Article राज्य स्तरीय जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में जिला कांगड़ा के खिलाड़ियों का दबदबा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार

Ago

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?