अरविंदर सिंह,हमीरपुर: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से गुरुवार को दसवीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया हैं। बोर्ड की ओर से घोषित इस परीक्षा परिणाम में लकड़ियों का दबदबा रहा हैं। इस परीक्षा परिणाम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक चबूतरा की दीक्षा ने दूसरा स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया हैं। दीक्षा ने 99 फीसदी अंक प्राप्त कर मेरिट सूची में दूसरे स्थान पर जगह बनाई हैं।
दीक्षा ने मेरिट में आने का श्रेय अपने माता-पिता और अपने अध्यापकों को दिया हैं । दीक्षा ने कहा कि पेपर खत्म होने के उपरांत उन्हें पूरा विश्वास था कि वह मेरिट में स्थान हासिल करेंगी जिसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की थी। दीक्षा ने बताया कि आगे चलकर वे प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं जिसके लिए उन्होंने प्लस वन में कला संकाय में पढ़ाई शुरू की हैं। दीक्षा ने छात्रों से मन लगाकर दृढ़ निश्चय से पढ़ाई करने का आह्वान भी किया।
दीक्षा के पिता रमेश जोकि पेशे से सरकारी स्कूल में अध्यापक हैं ने कहा कि उनकी बेटी ने प्रदेश भर में दूसरा स्थान हासिल कर उनका व उनके परिवार का नाम रोशन किया हैं। उन्होंने कहा कि बेटी पढ़ाई में शुरू से हीअच्छे अंक हासिल करती आई थी और मेरिट में स्थान प्राप्त करने का श्रेय उसके अध्यापकों को भी जाता हैं। उन्होंने कहा कि परिवार ने हमेशा उसका मनोबल बढ़ाया है और आगे भी उसके लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उसके साथ खड़े रहेंगे।
