राकेश,ऊना: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से गुरुवार को घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम में डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना की काशवी राणा ने प्रदेश भर में छठा स्थान हासिल किया हैं। काशवी ने अपनी इस उपलब्धि से जिला के साथ ही स्कूल और अपने माता पिता का नाम रोशन किया हैं।
काशवी राणा ने दसवीं की परीक्षा में 689 अंक प्राप्त किए और उसने मेरिट में आने का श्रेय अपने माता-पिता और अपने अध्यापकों को दिया हैं। काशवी आगे जाकर जेएई का पेपर देकर इंजीनियर बनाना चाहती हैं। काशवी के माता पिता भी उनकी इस उपलब्धि से खुश हैं। माता पिता इस उपलब्धि को अपनी बेटी की मेहनत का फल बता रहे हैं। माता पिता का कहना हैं कि उनकी बेटी ने अपनी इस उपलब्धि से जिले ओर स्कूल का नाम रोशन किया हैं।
वहीं स्कूल प्रिंसिपल नवजोत सिंह ने बताया कि उन्हें बेहद खुशी है कि हमारे स्कूल के बच्चे मेरिट में आकर हमारे स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। मुझे बेहद खुशी हैं कि काशवी राणा ने स्टेट मेरिट में छठा स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया और आगे भी मेहनत से हमारे स्कूल के बच्चे नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य और अध्यापकों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
