By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 21 दिन बाद भी बंद पड़ा हैं अंबुजा सीमेंट प्लांट, गुस्साए ट्रक चालकों ने जलाया अडानी का पुतला
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > 21 दिन बाद भी बंद पड़ा हैं अंबुजा सीमेंट प्लांट, गुस्साए ट्रक चालकों ने जलाया अडानी का पुतला
himachal

21 दिन बाद भी बंद पड़ा हैं अंबुजा सीमेंट प्लांट, गुस्साए ट्रक चालकों ने जलाया अडानी का पुतला

admin
admin 2 Min Read
Updated 2023/01/03 at 11:42 PM
Share
Uयोगेश शर्मा, सोलन: हिमाचल ने बंद पड़े दो सीमेंट प्लांट में से दाड़लाघाट में स्थित अंबुजा सीमेंट प्लांट पिछले 21 दिनों से बंद पड़ा हैं।  माल भाड़े को लेकर पिछले 21 दिनों से चला आ रहा ट्रक ऑपरेटरों व अडानी समूह के बीच का विवाद अभी भी सुलझ नहीं पाया हैं। प्लांट के बंद रहने से ट्रक ऑपरेटर्स को भी नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। यही वजह हैं कि प्लांट बंद को लेकर मंगलवार को ट्रक ऑपरेटरों ने अदानी ग्रुप के खिलाफ दाड़लाघाट में अपना रोष प्रकट किया।
ट्रक ऑपरेटर्स ने एलान किया कि 7 जनवरी तक यदि कोई सकारात्मक फैसला नहीं होता है तो सभी ट्रांसपोर्टर्ज सोसायटियों के सदस्य चक्का जाम करने से गुरेज नहीं करेंगे। सैकड़ों ट्रक ऑपरेटरों ने अंबुजा सीमेंट प्लांट दाड़लाघाट के मुख्य द्वार से बस स्टैंड तक रैली निकाल कर अडानी समूह के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए गो बैक अडानी,अडानी-सदानी नहीं चलेंगे जैसे नारे लगाए। इस मौके पर आक्रोशित ट्रक ऑपरेटरों ने अडानी का पुतला बस स्टैंड दाड़लाघाट में जलाया।
दाड़लाघाट की विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों ने दो टूक शब्दों में कहा कि अडानी समूह की मनमानी सहन नहीं की जाएगी। बाघल लैंड लूजर के पूर्व प्रधान रामकृष्ण शर्मा ने कहा कि आज अडानी का पुतला जलाया गया जो ट्रांसपोर्टरों के गुस्से का सैलाब था। उन्होंने कहा कि अडानी समूह अपने अनुसार चलाना चाहता है,ऐसा हम कतई भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि पिछले कल शिमला में आयोजित बैठक में कोई हल नहीं निकाला,लेकिन माल ढुलान को लेकर जो रेट निर्धारित है वो आंकड़े प्रस्तुत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अब कमेटी की अगली बैठक 7 जनवरी को होगी। हमें उम्मीद है कि उस दिन ट्रक ट्रांसपोर्टर्स के पक्ष में कोई फैसला आएगा यदि ऐसा नहीं होता है तो उसके बाद ट्रांसपोर्टर्स निश्चित रूप से चक्का जाम करेंगे।
TAGGED: Adani', Ambuja Cement, closed, plant
admin January 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जिला बिलासपुर के चार स्कूल बने उत्कृष्ट स्कूल,आधुनिक सुविधाओं के लिए मिला 44-44 लाख का बजट
Next Article बीजेपी को अपने विधायकों के टूटने का डर, डर के साए में जी रही बीजेपी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

Ago

हमीरपुर जिला अदालत में हथियार के साथ पहुंचा व्यक्ति गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Ago

लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में हस्तक्षेप का आरोप, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात

Ago

जंगल रोपा वार्ड में चुनावी सरगर्मियां बढ़ीं, सनी कुमार शर्मा ने प्रचार अभियान को दी रफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?