बिलासपुर,सुभाष ठाकुर(TSN)-श्री नयना देवी मंदिर में चढ़ावे पर हाथ साफ करने वाले मंदिर न्यास के एक कर्मचारी को रंगे हाथों पकड़ा गया।कर्मचारी के पास से 1500 रुपये और दो अमेरिकन डॉलर बरामद किए गए हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,मंदिर परिसर में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने उस पर शक जताया जब उन्होंने उसे पैसे अपनी जेब में डालते हुए देखा। तुरंत ही इसकी सूचना मंदिर प्रशासन को दी गई।जब मामले की जांच की गई,तो पाया गया कि कर्मचारी ने 500-500 रुपये के तीन नोट और दो अमेरिकन डॉलर चुराए।मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद आरोपी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।डीएसपी मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है और कहा है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
