मंडी,धर्मवीर(TSN)-बाल स्कूल मंडी का कृष ठाकुर और सरकाघाट बाल स्कूल का लक्ष्य बास्केटबॉल की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए नजर आएंगे। इन दोनों छात्रों का चयन आगामी 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक पुडुचेरी में होने वाली अंडर-17 राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।इन दोनों खिलाड़ियों का चयन बास्केटबॉल की अंडर-17 हिमाचल टीम के लिए किया गया है।
प्रदेश से जाएंगे कुल 12 खिलाड़ी
बता दें कि हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा बीते माह 27 मार्च को हिमाचल टीम के लिए जिला बिलासपुर में ट्रायल लिए गए थे।इस ट्रालय में प्रदेश भरे से 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया,जिनमें से 12 खिलाड़ियों चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है।इन 12 खिलाड़ियों में मंडी का कृष और लक्ष्य भी शामिल हैं। कृष ठाकुर इससे पहले भी अंडर-14 और बीते साल अंडर 17 में नेशनल खेल चुका है।कृष ठाकुर विजय सीनियर सेकेंडरी बाल स्कूल में 12 वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है।जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के महासिचव अशोक भुट्टो ने बताया कि इन दिनों कृष और लक्ष्य अन्य खिलाड़ियों के साथ राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए कैंप के दौरान नाहन में खूब पसीना बहा रहें है।आने वाली 5 अप्रैल को हिमाचल की टीम पुडुचेरी में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना होगी।
