नूरपुर:संजीव महाजन (TSN)-कांग्रेस प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता आनन्द शर्मा का बौड पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।इस पदाधिकारी जन सम्मेलन में कांग्रेस के विभिन्न वक्ताओं ने लोगों को संबोधित किया.उन्होंने कहा कि यह चुनाव एक विचारधारा को लेकर है और भाजपा पार्टी द्वारा जो दस सालों में लोगों को झूठे वायदे करके ठगा गया है उसके खिलाफ है.जनता को इस बार कांग्रेस ने एक बहुत ही बेहतरीन उम्मीदवार दिया है जिसका हिमाचल के विकास में काफी योगदान रह चुका है.
कांगड़ा चम्बा ससंदीय क्षेत्र कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी आनन्द शर्मा ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने अपना मेनोफेस्टो दिया है,जिसमें मुख्य मुद्दा वेरोजगारी है.जिसके लिए हमने अपनी योजनाएं बताई है.किसानों के लिए एमएसपी, महिलाओं के लिए,हर गरीब परिवारों के लिए है.इसके साथ ही देश की सुरक्षा को लेकर जुड़ा सवाल है,जो अग्नि वीर योजना उसे खारिज करने को कहा है.चार साल के बाद हमारे बेटे फौज में नौकरी करने के बाद क्या करेंगे.यह बहुत बड़ा चिन्ता का विषय है.इसके अलावा अन्य राष्ट्रीय मुद्दे हैं उनका उल्लेख किया गया ।आनन्द शर्मा ने कहा की कांगड़ा चम्बा ससंदीय क्षेत्र की जो समस्याएं है उनका समाधान किया जाएगा.जिसमें कांगड़ा वैली में रेलवे का चम्बा में सीमेंट फैक्ट्री को लेकर या चम्बा वाया जोत सुरंग है उसको लेकर बात उठाएंगे । कांग्रेस पार्टी की विचारधारा सभी लोगों को एक साथ लेकर चलने की है जो सदियों से है.उन्होंने अपने संबोधन में इस बात का जिक्र किया कि उन्होंने केन्द्रीय मंत्री रहते हुए हिमाचल प्रदेश में विभिन्न संस्थानों को खोला जिसका लाभ हिमाचल की जनता ले रही है ।
