By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: निर्दलीय विधायकों को नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत…मामले में अब तीसरे न्यायाधीश के फैसले का इंतजार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > निर्दलीय विधायकों को नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत…मामले में अब तीसरे न्यायाधीश के फैसले का इंतजार
himachalNews

निर्दलीय विधायकों को नहीं मिली हाईकोर्ट से राहत…मामले में अब तीसरे न्यायाधीश के फैसले का इंतजार

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/05/08 at 3:19 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी (TSN)-हिमाचल प्रदेश में तीन निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं हुआ है.मामला हाई कोर्ट पहुंचा,लेकिन तीनों निर्दलीय विधायकों को हाईकोर्ट से भी फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है.मुख्य न्यायाधीश एम एस रामचंद्र राव और ज्योत्सना रेवालदुआ की खंडपीठ ने मामले में अपना फैसला सुना दिया है.दो अलग-अलग याचिकाओं में खंडपीठ ने अपना निर्णय सुनाया.एक याचिका में निर्दलीय विधायकों ने हाई कोर्ट से इस्तीफा स्वीकार करने की मांग की थी.इस याचिका को डिवीजन बेंच ने हाई कोर्ट के अधिकार क्षेत्र से बाहर बताते हुए एकमत से खारिज कर दिया. वहीं दूसरी याचिका में विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा स्वीकार करने के लिए निर्देश देने की मांग थी.इस याचिका पर दोनों न्यायाधीशों ने भिन्न दृष्टिकोण से फैसला सुनाया है. ऐसी स्थिति में अब मामला तीसरे न्यायाधीश के पास लगेगा. जिनके निर्णय के बाद ही इस मामले में उच्च न्यायालय अपना अंतिम निर्णय सुनाएगा.

हिमाचल हाई कोर्ट के महाधिवक्ता अनूप रतन का कहना ये

हिमाचल हाई कोर्ट के महाधिवक्ता अनूप रतन ने कहा कि तीनों निर्दलीय विधायकों ने उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी.इस याचिका में निर्दलीय विधायकों ने उनका इस्तीफा हाई कोर्ट से स्वीकार किए जाने की प्रार्थना की थी. उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच ने इस याचिका को एकमत से खारिज कर दिया है.वहीं विधानसभा अध्यक्ष के पास लंबित पड़े इस्तीफे को लेकर मुख्य न्यायाधीश एम एस रामचंद्र राव और ज्योत्सना रेवाल दुआ की खंडपीठ ने भिन्न दृष्टिकोण से फैसला सुनाया है.अनुप रतन ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश रामचंद्र राव ने अपने फैसले में कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का पद संवैधानिक रूप से उच्च है.ऐसे में उच्च न्यायालय उन्हें निर्देश नहीं दे सकता.वहीं न्यायमूर्ति ज्योत्सना रेवालदुआ ने अपने फैसले में कहा की क्योंकि अदालत 226 में न्यायिक पुनरावलोकन कर रही है.ऐसे में उच्च न्यायालय निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा स्वीकार नहीं कर सकता. लेकिन विधानसभा अध्यक्ष के इस्तीफा स्वीकार करने को लेकर निर्देश दे सकता है.उन्होंने अपने निर्णय में दो सप्ताह के अंदर मामले का निर्णय करने का भी जिक्र किया.महाधिवक्ता अनूप रतन ने कहा कि ऐसी स्थिति में अब यह मामला तीसरे न्यायाधीश के पास जाएगे.उन्होंने कहा हालांकि इस मामले में तीसरे न्यायाधीश को इन्हीं पहलुओं पर अपना निर्णय सुनाना है लेकिन न्यायालय के नियमों के अनुसार तीसरे न्यायाधीश ने मामला पहले नहीं सुना होगा ऐसे में तीसरे न्यायाधीश पूरे मामले को दोबारा सुनेंगे.

TAGGED: Shimla High court
Chandrika May 8, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा चंबा जिला के दौरे पर.. कार्यकर्ताओं को दिया जीत मंत्र
Next Article आनंद शर्मा ने नूरपुर दौरे के दौरान भरी हुंकार..बोले कांग्रेस की विचारधारा सभी को एक साथ लेकर चलने की
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर में जिला परिषद चुनाव को लेकर तेज हुई सियासत, भाजपा ने झोंकी ताकत

Ago

चंबा में बड़ा हादसा टला: कोटी पुल के पास कार खाई में गिरी, पांच घायल

Ago

चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹1 लाख का योगदान दिया

Ago

बुद्ध पूर्णिमा पर मां चिंतपूर्णी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, भक्ति का दिखा अनोखा रंग

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?