मंजूर पठान, चंबा : चंबा जिला के सलूणी में मनोहर हत्या+कांड का मा+मला अब भड़+क चुका हैं। गुरुवार को बेकाबू भीड़ में आरोपी परिवार के दो घरों को आ+ग के हवाले कर दिया जिसके बाद जिला प्रशासन की ओर से पूरा जिला भर में धारा 144 लगाई गई हैं ताकि कोई अप्रिय घटना न घट सके।
इससे पहले भीड़ ने सलूणी थाने का घे+राव किया था उसके बाद भीड़ आरोपी परिवार के घर की ओर बढ़। बे+काबू भीड़ ने पहले संघनी में घर को आ+ग के हवाले किया उसके बाद अन्य एक घर को भी आ+ग के हवाले कर दिया। इसको देखते हुए अब पूरे जिला भर में धारा 144 लगाई गई है जिसमें जिला में अब लोगों की भीड़ इकट्ठा नहीं हो पाएगी।
हत्या+कांड के बाद बनी यह स्थिति
भांदल घाटी में युवक मनोहर की ह+त्या के बाद उसकी ला+श टुक+ड़ों में मिलने के बाद लोगों ने धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। उसके बाद से ही स्थिति काफी तनावपूर्ण हो गई थी, हालांकि विभिन्न संगठन भी इसमें आरो+पियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने बार-बार मामले में एसआईटी की ओर से जांच की जाने की बात कही थी। उसी के आधार पर कार्रवाई भी हो रही हैं लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे और बार-बार आरोपी परिवार को फां+सी देने की बात कर रहे हैं।
बुधवार के बाद ज्यादा बिगड़े हैं हालात
मनोहर की ह+त्या के बाद जहां एक तरफ पूरे क्षेत्र में हिन्दू ओर मुस्लिम समुदाय के लोग आरो+पी परिवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे लेकिन स्थिति लगातार बिगड़ती गई और आज इस बेकाबू भीड़ ने आरो+पी के घर को आ+ग के हवाले कर दिया। इसके बाद भी यह बेकाबू भीड़ शांत नहीं हुई,जिसके बाद जिला प्रशासन को मजबूरन धारा 144 लगानी पड़ी ताकि कोई अप्रिय घटना पूरे जिले में न घटे।
