By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: डियूटी रोस्टर ना बनाने से खफ़ा आईजीएमसी कांट्रेक्ट वर्करज़ यूनियन ने किया प्रदर्शन का एलान
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > डियूटी रोस्टर ना बनाने से खफ़ा आईजीएमसी कांट्रेक्ट वर्करज़ यूनियन ने किया प्रदर्शन का एलान
himachalpoliticalpolitical

डियूटी रोस्टर ना बनाने से खफ़ा आईजीएमसी कांट्रेक्ट वर्करज़ यूनियन ने किया प्रदर्शन का एलान

admin
admin 5 Min Read
Updated 2022/08/18 at 8:11 AM
Share

शिमला: आईजीएमसी में कांट्रेक्ट वर्कर्स का डियूटी रोस्टर ना बनाने और डियूटियों को लेकर की जा रही धांधलियों के खिलाफ़ आईजीएमसी कांट्रेक्ट वर्करज़ यूनियन ने प्रदर्शन का एलान कर दिया है। यूनियन की ओर से 30 अगस्त को आईजीएमसी के मजदूरों की मांगों को अस्पताल के बाहर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। इस प्रदर्शन की रणनीति बनाने के लिए आज सम्मेलन का आयोजन भी आईजीएमसी कांट्रेक्ट वर्करज़ यूनियन शिमला संबंधित सीटू का वार्षिक सम्मेलन सीटू कार्यालय शिमला में आयोजित किया गया।

सम्मेलन में निर्णय लिया गया कि आईजीएमसी के मजदूरों की मांगों को लेकर 30 अगस्त को अस्पताल के बाहर मजदूर विशाल प्रदर्शन करेंगे। सम्मेलन में उन्नीस सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया जिसमें वीरेंद्र लाल को अध्यक्ष,सीता राम को महासचिव,जय कुमार को कोषाध्यक्ष,सुरेन्द्रा,सरीना,मीना को उपाध्यक्ष,निशा को सचिव,संजीव,विद्या गाज़टा,लेखराज,पमीश,सीमा,विद्या देवी,पूनम,तारा,प्रवीण व पिंकी को कमेटी सदस्य चुना गया।

सम्मेलन को सीटू नेता विजेंद्र मेहरा,अजय दुलटा,रमाकांत मिश्रा,बालक राम ने संबोधित किया। उन्हों आईजीएमसी प्रबंधन व ठेकेदार पर सफाई कर्मचारियों का जमकर शोषण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि आईजीएमसी में डयूटियों को लेकर भाई – भतीजावाद चल रहा है व कोई भी रोस्टर नहीं बनाया गया है। ओवरटाइम डियूटी
भी चुनिंदा लोगों को ही दी जा रही है। प्रबंधन के चहेते डबल डियूटी करने वाले मजदूरों से डियूटी केवल पांच घंटे ली जा रही है जबकि अन्य मजदूरों का भारी शोषण जारी है।

विजेंद्र मेहरा ने कहा कि देश व प्रदेश का कानून कहता है कि डयूटी के लिए रोस्टर बनना अनिवार्य है। वर्षों से अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में कोई रोस्टर नहीं बन रहा है व न ही यह लागू हो रहा है। आईजीएमसी प्रशासन व प्रबंधन को वर्षों से क्या यह बात मालूम नहीं है। यह सब मिलीभगत से हो रहा है। मजदूरों के शोषण में आईजीएमसी प्रबंधन व ठेकेदार दोनों सहभागी है। मज़दूरों की मांगों के समाधान के बजाए उनके डयूटी टाइम को एक घंटा बढ़ा दिया गया है। मजदूरों को कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम व खाना खाने के लिए अलग से कमरे अथवा मेस की कोई व्यवस्था नहीं है। मजदूरों को कोरोना काल का प्रतिदिन दो सौ रुपए स्पेशल वेतन दो वर्षों बाद भी दिया नहीं गया है। मजदूरों से अपनी श्रेणी के अलावा अतिरिक्त कार्य लिया जा रहा है लेकिन उन्हें इसकी एवज में कोई वेतन नहीं मिल रहा है। जनरल डयूटी में कार्य करने वाले मजदूरों का वेतन पांच सौ रुपये कम कर दिया गया है। मजदूरों को न तो दो वर्दी सैट दिए जा रहे हैं और न ही उसकी सिलाई के पैसे दिए जा रहे हैं। उन्हें ओवरकोट,जूते,दस्ताने,मास्क व अन्य उपकरण उचित मात्रा में नहीं दिए जा रहे है। मजदूरों की डयूटियां मनमर्जी से बदली जा रही है। जो भी मजदूर अपने शोषण के विरुद्ध आवाज़ उठाते हैं उन्हें न्याय देने के बजाए नौकरी से बाहर निकाल दिया जाता है।

मेहरा ने यह भी आरोप लगाया है कि अपनी मांगों को बुलंद करने वाले मजदूरों को आईजीएमसी में ठेकेदारों व उनके सुपरवाइजरों की ओर से डराया – धमकाया जाता है व उन्हें सरेआम धमकियां दी जाती है। इस सारे घटनाक्रम पर आईजीएमसी प्रशासन मौन रहता है। इस से साफ है कि आईजीएमसी में ठेकेदारों व प्रशासन की खुली मिलभगत चल रही है व कमीशनखोरी का धंधा चरम पर है जिसका शीघ्र ही भंडाफोड़ किया जाएगा। उन्होंने चेताया है कि अगर मजदूरों की मांगों को हल न किया गया तो सीटू के बैनर तले मजदूर आईजीएमसी में वर्ष 2019 की तर्ज़ पर एक बड़े आंदोलन की राह पर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने आईजीएमसी प्रबंधन से मांग की है कि मजदूरों की मांगों का समाधान करने के लिए तुरंत मजदूरों,ठेकेदारों व आईजीएमसी प्रबंधन की त्रिपक्षीय बैठक बुलाई जाए।

TAGGED: himachal
admin August 18, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला विक्ट्री टनल के पास निजी बस ओर ट्रक की टक्कर, सभी यात्री सुरक्षित
Next Article कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य के लिए एम्बुलेंस चालक रविंदर सेन को मरणोपरांत मिला सम्मान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में नहीं हटे चुनावी पोस्टर-बैनर, निर्वाचन विभाग करेगा कार्रवाई

Ago

पंचायत चुनाव के लिए मतदान दल रवाना, भोरंज की 15 पंचायतों में 26 मई को होगा मतदान

Ago

बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ago

पेट्रोल-डीजल कीमतों में बढ़ोतरी पर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?