शिमला : राजधानी शिमला में विक्ट्री टनल के पास आज सुबह एक निजी बस ओर ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी यात्री को चोटें नहीं आई है जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। सुबह के समय यह बस ओल्ड बस स्टैंड से टूटू की तरफ जा रही थी ओर विक्ट्री टनल के पास यह बस ट्रक से टकरा गई।
बस यात्रियों से भरी पड़ी थी अचानक से हुई इस टक्कर से बस में बैठे सभी यात्री घबरा गए लेकिन किसी भी यात्री को चोट इस हादसे में नहीं आई है। टक्कर से बस ओर ट्रक दोनों का नुक़सान हुआ है। इस हादसे की वजह से दोनों ओर जाम लग गया।
जाम की स्थिति से निपटा जा सके इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर से बस को साइड करवाया ओर ट्रक को हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई। इसके बाद अन्य वाहनों को सुचारू रूप से चलाया गया ।
हादसे को लेकर पुलिस का कहना है कि बस चालक ओवरटेक कर रहा था जिसके चलते यह हादसा हुआ है, हालांकि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है ओर सभी यात्री सुरक्षित है। दोनों वाहनो को जल्द हटा कर जल्द यातायात सुचारू किया जाएगा।
