बिलासपुर,सुभाष ठाकुर (TSN)-घरों में दरार आने और मांगे नहीं माने जाने पर गुस्साए उपमंडल सदर के नोग और बध्यता गांव के लोगों ने लगातार चौथे दिन भी भानुपल्ली-बैरी रेल लाइन की बध्यात में बन रही टनल नंबर-17 का काम रोके रखा।लोगों ने रविवार को काम बंद कराने के साथ धरना शुरू किया था,जो बुधवार को भी जारी रहा।
लोगों ने कहा कि जब तक फैसला उनके हक में नहीं धरना रहेगा जारी
धरना दे रहे लोगों का कहना है कि जब तक फैसला उनके हक में नहीं होता है तब तक वह धरने पर डेट रहेंगे।लोगों ने बुधवार को भी निर्माणाधीन टनल के साउथ पोर्टल पर धरने पर बैठे रहे।उन्होंने काम कर रही कंपनी और रेल विकास निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।लोगों का कहना है कि टनल के निर्माण के दौरान हो रहे कंपन की वजह से 15 से अधिक घरों में दरार आ गई हैं। कुछ घर इसे जो रहने लायक नहीं रहे हैं।घरों की दरारें बढ़ती जा रही है।आने वाले दिनों में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।कंपनी की ओर से उन्हें उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया था,लेकिन अभी कुछ नहीं मिला है।टनल निर्माण के दौरान गांव को जाने वाले रास्ते भी खराब हो चुके हैं,उन्हें ठीक नहीं किया जा रहा है।लोगों को पेयजल का स्त्रोत रही बावड़ी भी सूख चुकी है।इसके अलावा रेल लाइन से प्रभावित लोगों को कंपनी में रोजगार भी नहीं दिया जा रहा है।
बता दें कि टनल-17 का निर्माण बिलासपुर शहर के साथ बध्यात से लेकर नोग गांव के बीच बन रही है।इसका पोर्टल नंबर एक बध्यात में बन रहा है,जिसका काम करीब एक साल पहले शुरू हो गया था। वहीं,नोग गांव में बन रहे पोर्टल नंबर-दो का निर्माण दिसंबर में शुरू हुआ है।ग्रामीणों ने दिसंबर में भी मांगों को लेकर टनल का निर्माण बंद कराया था।
