By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एसपी मंडी ऑफिस के बाहर अंजना के परिजनों को हंगामा.. शहर में निकाली आक्रोश रैली
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > एसपी मंडी ऑफिस के बाहर अंजना के परिजनों को हंगामा.. शहर में निकाली आक्रोश रैली
himachalNews

एसपी मंडी ऑफिस के बाहर अंजना के परिजनों को हंगामा.. शहर में निकाली आक्रोश रैली

Chandrika
Chandrika 5 Min Read
Updated 2024/11/08 at 9:33 PM
Share

मंडी,धर्मवीर(TSN)- बीती माह 23 अक्तूबर की रात को निजी नर्सिंग संस्थान के होस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर नर्सिंग छात्रा अंजना की संदिग्ध मौत मामले में आज एसपी ऑफिस के बाहर परिजनों ने धरना प्रदर्शन कर खूब हंगामा किया। मौके पर मौजूद एएसपी मंडी सागर चंद्र व डीएसपी मंडी सुंदरनगर सहित अन्य पुलिस अधिकारी गुस्साए परिजनों को शांत कराते हुए नजर आए। इस दौरान गुस्साए पजिनों ने एसपी ऑफिस के अंदर घुसने को भी प्रयास किया, जिस पर पुलिस अधिकारियों ने गुस्साए परिजनों का शांत करवाया। इससे पूर्व परिजनों ने मंडी शहर में आक्रोश रैली निकाली और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी ने आत्मह.त्या नहीं, बल्कि उसकी हत्या की गई है।

परिजनों ने पुलिस पर केस को दबाने के आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस इस मामले के तथ्यों को छिपाने का काम कर रही है। मृ.तक अंजना के पिता भगत राम ने बताया कि जब वे अपनी बेटी को अस्पताल लेकर गए तो उन्होंने देखा की उसके सिर पर ही चोटें आई हैं। जबकि उन्हें बताया गया था कि उनकी बेटी चौथी मंजिल से गिरी है। भगत राम ने सवाल उठाते हुए कहा कि चौथी मंजिल से गिरने के बाद उनकी बेटी को केवल सिर पर ही क्यों चोटे आई, जबकि शरीर के अन्य अंग बिल्कुल ठीक हैं।वहीं उन्होंने कहा कि जिस दिन यह घटना हुई है,वहां पर हॉस्टल के सीसीटीवी कैमरे भी खराब बताए जा रहें है।जिससे जाहिर होता है कि इस मामले में पुलिस दबाव में आकर तथ्यों को छिपाने का प्रयास कर रही है। वहीं परिजन बलदेव ठाकुर ने बताया कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। जबकि सभी परिजन इस मामले में पुलिस का सहयोग करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्हें एफआइआर दर्ज करवाने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। उन्होने आरोप लगाते हुए कहा पुलिस कह रही है कि उन्हें घटना स्थल पर सबूत नहीं मिले हैं,जबकि हॉस्टल में मौजूद अन्य लड़कियां अगल-अलग ब्यान दे रही हैं। इस मामले में परिजनों ने जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार से उचित कार्रवाई की मांग उठाते हुए उन्हें न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। साथ ही परिजनों ने चेताया कि यदि उन्हें जल्द न्याय नहीं मिलता है तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

क्या है पूरा मामला :

मंडी जिला के सराज क्षेत्र के बाली चौकी तहसील के गुराण गांव की अंजना ठाकुर सुंदरनगर में निजी शिक्षण संस्थान और हॉस्टल में अक्तूबर महीने में पहुंची थी। अंजना यहां से पोस्ट बेसिक नर्सिंग में प्रथम वर्ष में प्रशिक्षण ले रही थी। बीते 23 अक्तूबर की रात को अंजना रहस्यमयी परिस्थितियों में हॉस्टल की चौथी मंजिल गिर जाती है। घायल अवस्था में अंजना को नेरचौक मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां से उसे पीजीआई व इसके उतरांत उसे चंडीगढ़ के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन परिजन अंजना को बचा नहीं पाए और उसने 25 अक्तूबर उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजन उनकी बेटी की हत्या की आशंका के आरोप लगाते हुए पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग उठा रहे हैं। परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस इस मामले में दबाव में आकर काम कर रही है।

क्या कहना एसपी मंडी का:

वही इस बारे में एसपी मंडी साक्षी वर्मा से बात की गई तो उन्होने बताया कि पुलिस सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर उचित कार्रवाई कर रही है। पिछले कल फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य भी जुटाए हैं। उन्होने पुलिस प्रशासन की ओर से परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।

TAGGED: Mandi Anjana's family members created ruckus outside SP Mandi office
Chandrika November 8, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नेता प्रतिपक्ष ने सरकार की जांच को बताया हास्यास्पद…बोले, समोसा खाना सरकार विरोधी गतिविधि कैसे हो गया?
Next Article भाजयुमो ने शिमला में निकाला समोसा मार्च.. बोले प्रदेश के मुद्दों पर ध्यान दे सरकार
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद केएनएच शिफ्टिंग विवाद गरमाया, भाजपा ने सरकार को घेरा

Ago

नूरपुर नगर परिषद चुनाव: वार्ड नंबर-2 में बढ़ी चुनावी हलचल, विकास मुद्दों पर गरमाई सियासत

Ago

स्कूल के बाहर मां और बच्चों पर रंगड़ों का हमला, तीनों अस्पताल में भर्ती

Ago

पीएम की अपील से सोने के कारोबारियों की बढ़ी परेशानी…अपील के बाद कुल्लू में भी घट गई सोने की बिक्री

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?