अरविंदर सिंह, हमीरपुर: ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी गीत और ऐसे अनेकों हिंदी पंजाबी एवं देश भक्ति के गानों से सुजानपुर मैदान गूंज उठा। मौका था सैनिक प्राइमरी स्कूल के वार्षिक उत्सव का जो सैनिक स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया गया। वार्षिक उत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सामाजिक उद्देश्य परिवारों के रहन-सहन अपने से बड़ों का मान सम्मान क्यों किया जाता है क्यों करना चाहिए तमाम बातों को लेकर अनेक कार्यक्रम इस वार्षिक उत्सव में आयोजित किए गए कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सैनिक स्कूल के प्राचार्य कैप्टेन इंडियन नेवी एम के महावर उनकी पत्नी संध्या महावर ने शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सैनिक प्राइमरी स्कूल के सचिव लेफ्टिनेंट कर्नल नितिन शर्मा, एडमिन अधिकारी स्कॉडन लीडर एल आर जोटे भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की मुख्य अध्यापिका सीमा गुप्ता ने की। इससे पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे मुख्य अतिथियों का मुख्य अध्यापिका सीमा गुप्ता, अध्यापिका मीना महाजन सहित स्टाफ सदस्यों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
दीप प्रजलन एवं गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई कार्यक्रम में विशेष रुप से स्कूल के बच्चों की ओर से प्रस्तुत किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। इसके साथ ही छोटे बच्चों की मॉडलिंग, नाट्य रूपांतरण, सामाजिक परिवेश के अंतर्गत आज का वातावरण कैसा है तमाम बातों का उल्लेख कार्यक्रम में प्रस्तुत किया गया जिसे हर किसी ने पसंद किया।
कार्यक्रम के दौरान पंजाबी गिद्दा, हिमाचली नाटी एवं सामूहिक नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्राचार्य सैनिक स्कूल ने अपने संदेश में छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सैनिक प्राइमरी स्कूल शिक्षा क्षेत्र के साथ साथ हर तरह के सामाजिक दायित्व निभा रहा है। स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चे भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन करते हुए नजर आते हैं। स्कूल में वार्षिक कार्यक्रम के अलावा प्रत्येक महीने में कोई ना कोई एक्टिविटी बच्चों को लेकर चली रहती है, जिससे बच्चों का संपूर्ण विकास हो सके।
कविता, पेंटिंग, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, संगीत एवं नृत्य, फैंसी ड्रेस कॉम्पिटिशन लगातार स्कूल में आयोजित होते रहते हैं जो बेहतरीन बात है। उन्होंने स्कूल के स्टाफ को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपकी मेहनत बच्चों में दिखती है किस तरह से आप बच्चों को हर एक्टिविटी में भाग लेने के लिए तैयार करते हैं। जिन बच्चों ने आज अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है वह सभी काबिले तारीफ है।
वार्षिक उत्सव में स्कूल के अलग-अलग बनाए गए हाउस को उनकी वार्षिक गतिविधियों के अनुसार ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जिसमें एकेडमिक ट्रॉफी अलकनंदा हाउस, टॉयट्री एंड कुक हाउस ट्रॉफी भागीरथी हाउस, स्पोर्ट्स ट्रॉफी मंदाकिनी हाउस, कबड्डी ट्रॉफी ऋषि गंगा हाउस, खो-खो ट्रॉफी मंदाकिनी हाउस को प्रदान की गई। मुख्य अतिथियों ने यह ट्रॉफियां हेड छात्र छात्राओं को देकर सम्मानित किया।
